फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Order of FIR against the officers

सूखे पेड़ की टहनी से मौत, अफसरों के खिलाफ एफआईआर के दिए आदेश

Fri, 14 Jul 2017 10:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 14 Jul 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
Order of FIR against the officers
अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट क्रम-21 ने सूखे पेड़ की टहनी गिरने से हुई मोटर साइकिल सवार की मौत के मामले में अफसरों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए हैं। ये आदेश
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी विभाग के सचिव माधोलाल मीणा और मुख्य अभियंता शिवलहरी शर्मा के खिलाफ जयपुर के मुहाना थाना को आदेश दिए हैं।

अदालत ने आज भगवान सहाय बैरवा की ओर से दायर परिवाद पर सुनवाई की। परिवाद में कहा गया कि उसका भतीजा शंकरलाल गत 19 मई को खाद-बीज लेने मोटर साइकिल से कपूरवाला से रेनवाल जा रहा था। रास्ते में गौशाला मोड़ के पास सड़क किनारे लगे सूखे पेड़ की टहनी उस पर गिर गई। जिससे उसका हेलमेट टूट गया और सिर फट गया। टोल प्लाजा की एम्बुलेंस से घायल शंकर को एसएमएस अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवाद में कहा गया कि दोनों अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई है। दोनों अफसरों की जिम्मेदारी थी कि वह आमजन के लिए खतरा बन चुके इस पेड़ हो हटाते, लेकिन दोनों ने जानबूझकर उपेक्षा बरती।
विज्ञापन


परिवाद पर सुनवाई करते हुए अदालत ने मुहाना थाना पुलिस को दोनों अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed