{"_id":"5940a5ab866419825d8b4846","slug":"one-police-officer-arrested-by-acb-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानेदार बोला मेरे साथ एंजॉय करो तभी तुम्हारे पति की जमानत होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानेदार बोला मेरे साथ एंजॉय करो तभी तुम्हारे पति की जमानत होगी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 14 Jun 2017 08:25 AM IST
विज्ञापन
आरोपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में खाकी एक बार फिर शर्मसार हुई है। मामला जोधपुर का है जहां के राजीव गांधी नगर थानाधिकारी कमलदान चारण ने एक महिला से उसकी इज्जत का सौदा करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
दरअसल आरोपी थानाधिकारी ने बीती तीन जून को पंकज वैष्णव नामक व्यक्ति को एक किलो अफीम के साथ पकड़ा था। फिर चारण ने पंकज की पत्नी से सम्पर्क किया और 15 लाख रुपए की गाड़ी छोड़ने के ऐवज में उससे पैसों की डिमांड की।
विज्ञापन
पंकज की पत्नी ने एक लाख रुपए कैश दिए और एक लाख का चैक बतौर जमानत के तौर पर दिया। थानाधिकारी ने कहा कि पूरे पैसे मिल जाने पर वह अफीम की मात्रा 200 ग्राम दिखा देगा जिससे पंकज की जमानत हो जाएगी।
विज्ञापन
इसी बीच वह महिला से व्हाट्स एप पर चैट करने लगा और प्यार का इजहार करने लगा। जब महिला बाकी बचे एक लाख का बंदोबस्त नहीं कर सकी तो थानाधिकारी ने उसे अपने साथ एंजॉय करने का आॅफर दिया।
वह निरंतर महिला को मैसेज व फोन कर परेशान करने लगा। पीड़िता ने एसीबी से सम्पर्क किया। इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया और मंगलवार को जब कमलदान चारण महिला के घर पहुंचा तो एसीबी ने उसे एक लाख के चैक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी के डीएसपी के अनुसार महिला ने नौ जून को इस सबंध में शिकायत दर्ज कराई थी।