ब्ल्यू व्हेल गेम का टास्क पूरा करने के लिए यहां से कूद गई छात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनियाभर में मौत का गेम के नाम से पहचान बना चुके ब्ल्यू व्हेल गेम में लगातार बच्चे फंस रहें है। राजस्थान में भी इस गेम से प्रभावित होने वाले बच्चों मामले सामने आ रहें है।
पहले जयपुर और अब जोधपुर में ऐसा मामला सामने आया है। जब एक नाबालिग छात्रा ने इस गेम का अंतिम टास्क पूरा करने के लिए पहाड़ी से छलांग लगा दी।
मामला बीती रात्रि का है जब 10वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा घर से यह कहकर निकली कि वह सहेलियों के साथ बाजार जा रही है।
इस दौरान उसने बाजार से चाकू खरीदा ओर अपने हाथ पर चाकू से व्हेल की आकृति बना ली।
इसके बाद रात्रि करीब 11 बजे स्कूटी लेकर निकली और मंडोर क्षेत्र में स्थित सिद्धनाथ की पहाड़ियों की ओर आ गई।
लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण उसकी स्कूटी फिसल गई। इसके बाद उसने पुन: पहाड़ी पर चढ़ने का प्रयास किया लेकिन वह कामयाब नहीं हो सकी।
मौत के गेम की दस्तक
लेकिन गेम का टास्क पूरा करने के लिए नाबालिग ने कायलाना झील में छलांग लगा दी। इस दौरान वहां से निकल रहे कुछ राहगीरों ने झील में कूदकर नाबालिग को समय रहते बाहर निकाल लिया।
जिसके कारण उसक जान बच गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई व बच्ची को परिजनों के हवाल कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार नाबालिग बच्ची के पिता बीएसएफ में कार्यरत है। गौरतलब है कि इससे पूर्व ब्ल्यू व्हेल गेम के टास्क को पूरा करने के चक्कर जयपुर का एक छात्र ट्रेन में बैठकर मुम्बई पहुंच गया था।