फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   one died after a blast in radio in udaipur

टीवी हुआ खराब तो रेडियो किया आॅन,फिर हुआ बड़ा धमाका

Sun, 16 Jul 2017 12:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 16 Jul 2017 12:09 PM IST
विज्ञापन
one died after a blast in radio in udaipur
डेमो इमेज
घर में टीवी खराब होने के बाद एक शख्स ने गाने सुनने के लिए जैसे ही अपना रेडियो आॅन किया वैसे ही बड़ा धमाका हो गया।  उदयपुर शहर के गड़िया देवरा क्षेत्र में शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे एक दुकान में रेडियो में विस्फोट हो गया। इससे एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


युवक उस समय रेडियो पास में रख कर सुन रहा था। विस्फोट से उसके सीने, कंधे और चेहरे का मांस बाहर आ गया। हालांकि, पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है कि धमाका किससे और क्यों हुआ। हादसे में मारा गया देवीलाल (40) पुत्र नारायण कार मैकेनिक था और उसकी पत्नी उसके मकान के नीचे ही ड्राइक्लीन की दुकान चलाती है।
विज्ञापन


रात में टीवी खराब हो जाने के बाद देवीलाल नीचे दुकान में रखा रेडियो सुनने उतर आया। कुछ ही पलों में तेज धमाका के साथ देवीलाल का बायां हाथ और सीने से ऊपर का पूरा हिस्सा बिखर गया और खून के फव्वारे छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवीलाल की दुकान में उसके जगह-जगह मांस के लोथड़े फैल गए। इस बीच खून बहता हुआ दुकान के दरवाजे के नीचे से बाहर तक बह निकला वहीं देवीलाल ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर घंटाघर थाने से सीआई राजेन्द्र जैन पहुंचे। अंगों को इकट्ठा कर शव को महाराणा भूपाल चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया।

देवीलाल की पत्नी मंजू ने बताया कि उसके पति के दुकान में पहुंचने के कुछ ही देर में धमाका हो गया। पुलिस ने रेडियो का प्लग सॉकेट में डालने पर शाॅर्ट सर्किट हो जाने से विस्फोट के होने की आशंका जताई है। घटना स्थल पर रेडियो और इलेक्ट्रिक उपकरण के पार्ट्स बिखरे मिले हैं।
 

कपड़े प्रेस कराने आए ग्राहक ने दिया था रेडियो,ना कपड़े ले गया ना रेडियो

one died after a blast in radio in udaipur
ब्लास्ट के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : amar ujala
पुलिस ने कहा कि विस्फोट के कारण की अधिकृत पुष्टि एफएसएल टीम से जांच के बाद ही हो पाएगी। देवीलाल को यह पुराना रेडियो एक साल पहले कोई ग्राहक दे गया था। उसी ने चार ड्रेस भी प्रेस के लिए दी थी, लेकिन वह ग्राहक यह सब लेने वापस कभी नहीं आया। देर रात हुए इस धमाके से पूरा मौहल्ला सहम उठा है। वहीं देवीलाल के घर के बाहर काफी भीड़ भी जमा हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed