फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   On the climbing tank against the ban on horses in the pushkar fair ajmer

घोड़ों पर पाबंदी के विरोध में चढ़े टंकी पर, फिर दी ये चेतावनी

Wed, 25 Oct 2017 04:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 25 Oct 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
On the climbing tank against the ban on horses in the pushkar fair ajmer
टंकी पर चढ़े अश्वपालक - फोटो : amar ujala
विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेले में घोड़ों पर लगाई पाबंदी से अश्वपालकों में खासा आक्रोश है। इसके विरोध में आज अश्वपालक पानी की टंकी पर चढ़ गए और घोड़ों पर लगाई पाबंदी नहीं हटाने पर कूदने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


दरअसल, इन दिनों घोड़ों में गलेण्डर्स नामक बीमारी फैली हुई है। यह संक्रामक रोग है और घोड़ों की सुरक्षा के लिहाज से यह रोक लगाई गई है। पशुपालन विभाग के आदेश के अनुसार, अश्वपालक न तो घोड़ों को अजमेर जिले में ला सकते है और न ही यहां से बाहर ले जा सकते है।  
विज्ञापन


इस पाबंदी के चलते यहां अश्व पालक नाराज चल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से अश्वपालक पुष्कर मेला मैदान में जुटने लगे हैं और लगातार प्रदर्शन करके इस पाबंदी को हटाने की मांग कर रहे हैं। आज भी अश्वपालक एकत्रित हुए और कुछ अश्वपालक जलदाय विभाग की टंकी पर चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इसलिए लगाई है पाबंदी

On the climbing tank against the ban on horses in the pushkar fair ajmer
पुष्कर मेला - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पशुपालन विभाग इस पाबंदी को नहीं हटाएगा तो उन्हें आर्थिक नुकसान होगा जिसे वह नहीं झेल सकेंगे। इसके कारण वह पानी की टंकी से कूद जाएंगे, जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। उधर, अश्वपालक करीब एक घंटे से टंकी पर चढ़े हुए हैं, इसके बावजूद अब तक प्रशासनिक अधिकारी व पशुपालन विभाग ने इनकी सुध नहीं ली है।

दरअसल, इन दिनों घोड़ों में गलेण्डर्स नामक बीमारी फैली हुई है। यह संक्रामक रोग है और घोड़ों की सुरक्षा के लिहाज से यह रोक लगाई गई है। राजस्थान के पशुपालन विभाग ने एक आदेश जारी कर अश्व वंश जिसमें घोड़े, खच्चर, टट्टू शामिल हैं, के अजमेर जिले से बाहर ले जाने अथवा बाहर से जिले में लाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed