फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Omicron variant : All 9 patients in Rajasthan test negative, discharged from hospital

बड़ी राहत : राजस्थान में मिले नौ मरीजों ने ओमिक्रॉन को दी मात, अस्पताल से मिली छुट्टी

Fri, 10 Dec 2021 02:35 AM IST
योगेश साहू पीटीआई, जयपुर।
पीटीआई, जयपुर। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 10 Dec 2021 02:35 AM IST
सार

राजस्थान में गुरुवार को कोरोना वायरस के 38 नए केस सामने आए हैं। इसमें सबसे ज्यादा 18 केस जयपुर में रिपोर्ट किए गए हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 260 पहुंच गई है।

विज्ञापन
Omicron variant : All 9 patients in Rajasthan test negative, discharged from hospital
कोविड रिसर्च (सांकेतिक) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच एक और राहत भरी खबर आई है। दरअसल, राजस्थान में ओमिक्रॉन स्वरूप से संक्रमित मिले नौ लोग अब ठीक (रिकवर) हो गए हैं। यहां तक कि गुरुवार को इन सभी को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने इस संबंध में जानकारी दी है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले नौ लोगों की दोबारा से परीक्षण किया गया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों के ब्लड, सीटी स्कैन और अन्य सभी टेस्ट रिपोर्ट सामान्य आई है। हालांकि फिलहाल उन सभी को एक सप्ताह के लिए होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई है। 
विज्ञापन


वहीं, सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर भंडारी ने कहा कि ओमिक्रॉन स्वरूप को लेकर अभी शोध कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन का प्रसार तेजी से होता है लेकिन यह कोरोना के डेल्टा स्वरूप की तरह घातक नहीं है। गुरुवार को राज्य में कोरोना वायरस के 38 नए केस सामने आए हैं। इसमें सबसे ज्यादा 18 केस जयपुर में रिपोर्ट किए गए हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 260 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र का पहला मरीज भी हुआ ठीक
इससे पहले खबर आई थी कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रहने वाले कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप से संक्रमित प्रदेश के पहले मरीज भी रिकवर कर गया था। उसे भी बुधवार को नकारात्मक जांच रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पेशे से मरीन इंजीनियर और कल्याण डोंबिवली नगरपालिका क्षेत्र के रहने वाला यह 33 वर्षीय मरीज नवंबर के अंतिम सप्ताह में दुबई के रास्ते दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचा था।


वह 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से उड़ान में सवार हुआ था। नई दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उसका आरटी-पीसीआर परीक्षण किया गया था। जब वह मुंबई पहुंचा, तब दिल्ली हवाईअड्डे के अधिकारियों की ओर से सूचित किया गया था कि उसकी कोविड-19 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य अधिकारियों ने तब जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए उसके स्वाब के नमूने भेजे थे और परीक्षण रिपोर्ट में उसके ओमिक्रॉन संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed