फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Obscenity in the fair

अश्लीलता परोसी गई 'भोजन थाली परिक्रमा' मेले में, वीडियो-फोटो वायरल

Fri, 01 Sep 2017 10:35 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 01 Sep 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
Obscenity in the fair
मेले का एक दृश्य
एक धार्मिक मेले में अश्लीलता परोसने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जैसे ही मेले की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, तो लोगों में अब इस नृत्य को लेकर आक्रोश है।
विज्ञापन


दरअसल, पूरा मामला राजस्थान के भरतपुर जिले के कामां के प्रसिद्ध भोजन थाली परिक्रमा मेले से जुड़ा हुआ है। बीते 23 अगस्त से 28 अगस्त तक आयोजित हुए इस मेले में एक महिला द्वारा हाथ में मटका लेकर अश्लील नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसमें डांसर ने मटके से अपने ऊपर कई बार पानी डाला। झीने कपड़े मौके पर मौजूद कई लोग शर्मिंदा भी हुए।
विज्ञापन


यहां खास बात यह है कि ये कथित सांस्कृतिक कार्यक्रम कामां नगर पालिका की ओर से आयोजित किया गया था। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि इस तरह का अश्लीलता एक धार्मिक मेले में कैसे अपनाई गई और यहां इस दौरान मेले में मौजूद लोगों ने इसका विरोध क्यों नहीं किया?
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद महिला हैं कामां नगर पालिका मंडल की अध्यक्ष

Obscenity in the fair
मेले का एक दृश्य
कहने वालों का यह तक कहना है कि राजस्थान की मुख्यमंत्री महिला है और कामां नगर पालिका मंडल अध्यक्ष पद पर भी महिला आसीन है। इसके बावजूद नगर पालिका ने ऐसा फूहड़ कार्यक्रम आयोजित कराने में कोई परहेज नहीं किया गया। मामले में अभी तक कोई कार्रवाई भी नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार भोजन थाली परिक्रमा मेले में नौटंकी मंचन का कार्यक्रम रखा गया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान मेले में भीड़ को रोकने के लिए एक नौटंकी प्रोग्राम भी रखा गया। हालांकि, ये नौटंकी प्रोग्राम आइटम डांस के अलावा कुछ और नहीं दिखा। यहां इस नौटंकी के तहत सफेद कपड़े पहने हुए युवती ने अश्लील नृत्य का प्रदर्शन किया।

नौटंकी मंचन के दौरान जब किसी ने इस प्रोग्राम का वीडियो बना लिया और जब ये वायरल हुआ तो कस्बेवासियों ने कार्यक्रम की निंदा शुरू कर दी।

खुद पर पानी उड़ेलते ही पारदर्शी हो गए कपड़े

Obscenity in the fair
फाइल फोटो
डांस में पहले यह युवती एक पानी से भरी मटकी लेकर मंच पर आती है और फिर थोड़ी देर बाद पानी से भरी मटकी को खुद पर बार-बार उंडेलती है। युवती के कपड़े पारदर्शी हो जाते हैं। हालांकि, अभी तक मामले में आयोजकों के खिलाफ किसी तरह की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

मेले के तहत गणेश पूजन, ध्वजारोहण, शोभायात्रा छंद रसिया दंगल, कुश्ती दंगल, नौटंकी मंचन, रागिनी कार्यक्रम, कव्वाली कार्यक्रम और भृतहरि नाटक का मंचन जैसे कई आयोजन किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed