{"_id":"595b71664f1c1bdb788b46d0","slug":"nurse-celebrated-birthday-party-in-an-isolation-ward-of-jln-hospital-ajmer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मरीजों की जान आफत में डाल आइसोलेशन वार्ड में थिरके नर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों की जान आफत में डाल आइसोलेशन वार्ड में थिरके नर्स
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 04 Jul 2017 06:13 PM IST
विज्ञापन
आईसोलेशन वार्ड में पार्टी करते जेएलएन अस्पताल के नर्सिंगकर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरीजों की परेशानी को नजरंदाज करते हुए अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में ही नर्सिंगकर्मियों ने अपने साथी की बर्थ डे पार्टी मना डाली। इस दौरान ये कर्मचारी काफी देर तक म्युजिक पर थिरकते रहे।
मामला राजस्थान में अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल का है। जानकारी के अनुसार, एक जुलाई को यहां आइसोलेशन वार्ड में संविदा पर लगे नर्सिंग कर्मी पवन मीणा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। म्यूजिक बजाया कर उस पर डांस किया गया। इस दौरान वहां मरीजों ने एतराज किया तो उसे नजरंदाज कर दिया।
इसके बाद इस जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल दी गईं, जहां से इनके वायरल होने पर मामला सामने आया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन भी जांच में जुट गया है।

घटना काफी गंभीर, इस मामले की होगी जांच, बोले अधीक्षक
अस्पातल में बर्थडे पार्टी
दरअसल आइसोलेशन वार्ड संक्रमण पीड़ितों के लिए होता है और वहां मरीजों के उपचार के दौरान काफी सावधानी बरती जाती है। बाहर की वस्तुओं को अंदर ले जाना भी खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में स्टाफ की यह लापरवाही मरीजों के लिए जानलेवा भी साबित हो सकती थी।
पवन मीणा संविदा नर्सेज एसोसिएश के प्रदेशाध्यक्ष बताए जा रहे हैं। ऐसे में यह मामला और भी गंभीर है।
उधर, अस्पताल के अधीक्षक डाॅ.विनय कुमार मल्होत्रा का कहना है कि यह घटना काफी गंभीर है और मामले की जांच करवाएंगे। दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।