{"_id":"59a18a474f1c1be63d8b46c3","slug":"now-tt-will-not-be-able-to-do-corruption-must-do-entry","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब टीटी नहीं कर पाएंगे भ्रष्टाचार, करनी होगी एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब टीटी नहीं कर पाएंगे भ्रष्टाचार, करनी होगी एंट्री
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 26 Aug 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
टीटीई लाॅबी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे में टीटी द्वारा किए जाने वाले भ्रष्टाचार को रोकने के लिए आज से टीटीई लाॅबी खोली गई है। अजमेर मण्डल में खोली गई इस लाॅबी के जरिये टीटी के ड्यूटी पर चढ़ने से पहले कितनी राशि जेब में है, इसका भी लेखा-जोखा रखा जाएगा।
मण्डल रेल प्रबंधक पुनित चावला ने बताया कि अजमेर मण्डल से टीटीई लाॅबी का रेलवे स्टेशन पर शुभारंभ हुआ है। इसके जरिये टीटी के काम में पारदर्शिता आएगी। उन्होंने बताया कि टीटी इस लाॅबी में आकर साईन इन करेगा और अपनी जेब की रकम के बारे में इन्द्राज करेगा। जब वह ड्यूटी से वापस लौटेगा तो उसने कितने लोगों की पेनल्टी लगाई है और कितनी राशि ली, इसके बारे में भी डिटेल भरेगा। इससे भ्रष्टाचार पर रोक लग सकेगी। चावला का कहना है कि यहां पर यह योजना सफल होने पर देशभर में इसे लागू किया जाएगा।