फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Now the BIJLI MITRA appointed in jhalawar

अब गांवों में बिजली मित्र आपके घर आकर जानेंगे समस्याएं

Thu, 01 Jun 2017 04:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 01 Jun 2017 04:15 PM IST
विज्ञापन
Now the BIJLI MITRA appointed in jhalawar
डेमो इमेज
जयपुर डिस्कॉम ने ग्रामीण इलाकों में विद्युत सम्बंधी शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए बिजली मित्र नियुक्त करने की योजना बनाई है। ये बिजली मित्र आपके घर आकर समस्याएं सुनेंगे और निस्तारण में आपकी मदद भी करेंगे।
विज्ञापन


दरअसल, ग्रामीण इलाकों में आए दिन शिकायतें मिलती रहती है कि उनका विद्युत मीटर सही नहीं चल रहा है, पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है, केबल टूटी हुई है, ट्रांसफार्मर नहीं लगा है, बिजली का बिल ज्यादा आ रहा है या समय पर नहीं मिल रहा है आदि...अब इन समस्याओं के निस्तारण के लिए जयपुर डिस्कॉम ने पहल की है। बिजली मित्र आपकी विद्युत संबंधी समस्याओं को जानेंगे और उन्हें निस्तारण करवाने के लिए उनकी जिम्मेदारी होगी। अभी इन बिजली मित्रों की नियुक्ति की योजना झालावाड़ जिले के दस ग्राम पंचायत क्षेत्रों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर होगी। इसके बाद यदि इसमें सफलता मिली तो आने वाले दिनों में ये बिजली मित्र सभी ग्रामीण इलाकों में देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन


जयपुर डिस्कॉम के एमडी आरजी गुप्ता का कहना है कि दूरदराज के गांवों में लोगों की विद्युत संबंधी दिक्कतें डिस्कॉम तक नहीं पहुंच पाती है। ऐसे में इन लोगों की समस्याओं से डिस्कॉम को अवगत कराने के लिए बिजली मित्र बनाने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुप्ता ने बताया कि ये बिजली मित्र ग्राम पंचायत और डिस्कॉम के स्तर पर नियुक्त किए जाएंगे। जिन्हें पांच सौ रुपए महीने का भुगतान भी किया जाएगा। ग्राम सभा के जरिये सरपंच इन बिजली मित्रों की नियुक्ति करेंगे, ये डिस्कॉम के कर्मचारी नहीं होंगे। स्कील इंडिया प्रोग्राम के तहत इन बिजली मित्रों को कम्प्यूटर और मोबाइल के जरिये समस्याएं डिस्कॉम तक पहुंचाने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।


इसके बाद ये बिजली मित्र ग्रामीण उपभोक्ताओं को कैशलेश भुगतान करने के तरीकों से भी अवगत कराएंगे, ताकि लोग आॅनलाइन अपने विद्युत बिलों का भुगतान कर सकें। विद्युत कनेक्शन और बिल से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने में भी बिजली मित्र सहयोग करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed