{"_id":"594bb6fb4f1c1b06788b4841","slug":"now-on-the-lines-of-jaipur-in-bikaner-the-hitech-abhay-command-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर की तर्ज पर अब बीकानेर में भी हाईटेक अभय कमांड सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर की तर्ज पर अब बीकानेर में भी हाईटेक अभय कमांड सेंटर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 22 Jun 2017 05:56 PM IST
विज्ञापन
अभय कमांड सेंटर में सीएम वसुंधरा राजे
- फोटो : File photo
राजस्थान में अपराध पर लगाम कसने की मंशा से प्रदेश के पुलिस मुख्यालय ने जिलों के पुलिस कंट्रोल रुम को उच्च आधुनिक तकनीक युक्त बनाने की पहल जारी रखी है। जयपुर के हाईटेक पुलिस कंट्रोल रुम अभय कमांड सेंटर की तर्ज पर अब बीकानेर जिले का पुलिस कंट्रोल रुम भी हाईटेक होने जा रहा है। जिसे अत्याधुनिक कैमरों और एलईडी स्क्रीन से लैस किया जा रहा है। जहां बैठे-बैठे ही पुलिसकर्मी पूरे शहर की गतिविधियों पर पैनी निगाह रख सकेंगे।
बीकानेर रेंज आईजी बिपिन कुमार पांडे के मुताबिक इस योजना के अन्तर्गत बीकानेर जिले में 3 चरणों में करीब डेढ़ हजार हाईटेक सीसीटीवी कैमरों को शहर के प्रमुख जगहों पर लगाया जायेगा। ताकि अपराध नियंत्रण के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारू किया जा सके। बीकानेर के अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़ा होने की वजह से आने वाले दिनों में अभय कमांड कंट्रोल रुम से सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध वाहनों और लोगों पर नजर रखी जा सकेगी।
एसपी सवाई सिंह गोदारा के मुताबिक फिलहाल बीकानेर शहर में 371 स्थानों पर 665 हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम किया जा रहा है। जल्द ही कमांड सेंटर को शुरु कर दिया जाएगा। इसके बाद वीडियो सर्विलांस के जरिए शहर के प्रमुख जगहों पर निगरानी रखी जा सकेगी।