फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   New Relations make with the India-Pakistan people in Rajasthan, know why

भारत-पाकिस्तान के बीच जुड़ेगा रिश्ता, बजेगी शहनाई और होगा नाच-गाना

Fri, 09 Feb 2018 07:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 09 Feb 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
New Relations make with the India-Pakistan people in Rajasthan, know why
demo pic
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर भले ही तनाव का माहौल बना हुआ हो, लेकिन दोनों देशों के लोगों के दिल अभी एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। ताजा मामले को देखकर भी ऐसा ही लग रहा है, जहां फिर से एक नया रिश्ता पाकिस्तान से जुड़ने वाला है। जिसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


यहां बात हो रही है भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले वैवाहिक संबंधों की। इस बार राजस्थान के जोधपुर में पाकिस्तान से बारात आएगी। इसके लिए जोधपुर की दुल्हन के घर पर और पाकिस्तान के अमरकोट में रहने वाले दूल्हे की घर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि जोधपुर में आगामी 18 फरवरी को पाकिस्तान से डॉ.हमीर सिंह की बारात आएगी। यहां दुल्हन वंदना कुमारी के साथ वैवाहिक रिश्ते की शुरुआत होगी। इसके लिए बाकायदा शहनाई और नाच-गाने का कार्यक्रम भी निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

अभी ये आ रही है परेशानी

New Relations make with the India-Pakistan people in Rajasthan, know why
बताया जा रहा है कि भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के रहने वाले दूल्हे डॉ.हमीर और उनके पिता पदम सिंह को वीजा देने के लिए तैयारी कर ली है, लेकिन अभी दूल्हे की मां और उसके भाई को वीजा नहीं मिल पा रहा है।

ऐसे में जोधपुर में रहने वाली दूल्हे की बड़ी बहन कविता ने भारत सरकार में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र भेजकर वीजा जारी करने का आग्रह किया है। इसके बाद उन्हें उम्मीद है कि उनके आग्रह को सरकार जरूर सुनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed