फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   New central school start in Amer

केंद्रीय मंत्री ने दी आमेर को गुड न्यूज, 22 साल से था इंतजार

Sat, 24 Jun 2017 04:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 24 Jun 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
New central school start in Amer
उद्घाटन करते केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ - फोटो : अमर उजाला
आमेर के कुंडा में शनिवार सुबह केंद्रीय विद्यालय नम्बर सात का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी मौजूद थे। उन्होंने इस मौके पर कहा कि केंद्रीय विद्यालय की उपलब्धियां व सुविधाएं निजी स्कूलों से कहीं अच्छी है। सुविधाओं के लिहाज से सरकारी स्कूल भी कहीं बेहतर हैं। उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय विद्यालय संगठन के कमिश्नर संतोष कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आमेर में केंद्रीय विद्यालय शुरु करने के लिए 22 साल से चल रही कवायद चल रही थी। कुंडा में इसके लिए जमीन देखी गई। स्कूल में  शुरुआत में कक्षा एक से पांच तक पढ़ाई होगी। इसके बाद धीरे—धीरे कक्षाओं की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन


आमेर में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इसके लिए केंद्रीय औद्योगिक सिक्योरिटी फोर्स भी प्रयास कर रही थी। कमांडेट इंद्रराज सिंह इसके लिए कोशिश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि करीब बाईस सालों से इस स्कूल को लेकर प्रयास कर रहे थे। लंबे समय के प्रयासों को परिणाम अब जाकर मिल रहा है। इससे हमारे बच्चों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed