फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   narrow minded lady police officer admonished by jodhpur court

लेडी आईपीएस ने कहा 'पराए मर्द से बात करने वाली महिलाओं को अपने पति नहीं पसंद' कोर्ट ने फटकारा

Sun, 28 May 2017 11:26 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 28 May 2017 11:26 AM IST
विज्ञापन
narrow minded lady police officer admonished by jodhpur court
कोर्ट - फोटो : Pintrest
जोधपुर कोर्ट ने एक महिला पुलिस अधिकारी को उसकी छोटी सोच के कारण फटकार लगाई है। महिला अफसर ने एक सुसाइड केस की जांच रिपोर्ट में बड़ी ही अजीबो गरीब टिप्पणी की थी। मामला 2016 के अक्टूबर माह का है जब एक महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में केस की जांच कर रही महिला पुलिस अधिकारी पूजा यादव ने अपनी रिपोर्ट में लिखा 'यदि कोई शादीशुदा महिला किसी पराए मर्द से बातचीत करती है तो इसका मतलब यह है कि वो अपने पति से खुश नहीं है '।
विज्ञापन


इस आत्महत्या मामले में मृतका ने सुसाइड नोट में अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर उत्पीड़ित करने का आरोप लगाया था। जांच अधिकारी पूजा यादव ने यह कहते हुए कि 'मृतका के पति और उसके ससुराल वालों को उसका किसी गैर मर्द से बात करना पसंद नहीं था और उन्हें ये जानने के पूरा हक है कि वो किस से क्या और क्यों बात करती है' उनके उपर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें छोड़ दिया। पुलिस अधिकारी ने अपनी जांच रिपोर्ट में लिखा कि महिला ने आत्महत्या मानसिकता खो जाने के कारण की है। 
विज्ञापन


मामला कोर्ट में पहुंचने के बाद सुनवाई के दौरान कोर्ट ने भी अपनी टिप्पणी की और कहा कि जांच अधिकारी खुद महिला होते हुए दूसरी महिलाओं के प्रति ऐसी सोच रखती है। कोर्ट ने मामले की फिर से जांच करने के आदेश देते हुए कहा कि पुलिस ने मृतका द्वारा लिखे सुसाइड नोट को नजरअंदाज किया गया वहीं फॉरेन्सिक जांच रिपोर्ट आने का भी इंतजार नहीं किया गया। कोर्ट ने जोधपुर पुलिस कमिश्नर को इस मामले की जांच करने के लिए किसी अन्य पुलिस अधिकारी को शामिल किए जाने का भी फरमान सुनाया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed