फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   nahargarh suicide case: police found chetan roaming solely in cctv footage

नाहरगढ़ मामला : पुलिस के हाथ लगे सीसीटीवी फुटेज, अकेला जाते हुए दिख रहा है चेतन

Sat, 25 Nov 2017 07:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 25 Nov 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
nahargarh suicide case: police found chetan roaming solely in cctv footage
सीसीटीवी फुटेज में चेतन सैनी - फोटो : amar ujala
नाहरगढ़ के किले पर लटके मिले शख्स चेतन सैनी को लेकर पुलिस के हाथ अब सीसीटीवी फुटेज लगे हैं। इनमें शास्त्री नगर इलाके में शाम करीब 4 बजे वह अकेले ही किले की ओर जाते हुए दिख रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बीते दिन की सुबह एक शख्स के नाहरगढ़ किले की प्राचीर पर शव लटके होने की सूचना पुलिस को मिली। मौका स्थल पर पुलिस को कई पत्थरों पर कोयले या जली लकड़ी से लिखे फिल्म पद्मावती से संबंधित विवादित वाक्य तथा कुछ सांप्रदायिक टिप्पणियां भी लिखे हुए मिले। जिनकी पूरी फोटाग्राफी पुलिस की ओर से कराई गई। इसके बाद से ही ये सवाल उठ रहे थे कि चेतन की किसी ने हत्या की है या उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसी कड़ी में पुलिस को नाहरगढ़ से सटे शास्त्री नगर इलाके में एक सीसीटीवी के फुटेज हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज चाल और हाथ खाली

nahargarh suicide case: police found chetan roaming solely in cctv footage
मृतक चेतन सैनी के मोबाइल से मिली आखिरी सेल्फी - फोटो : Amar Ujala
इन फुटेज में चेतन अकेला ही तेज गति से चलते हुए किले की ओर जाता हुआ दिख रहा है। हालांकि, इस दौरान उसके ​हाथ में कोई रस्सी नहीं है। ऐसे में अभी शव की गुत्थी पूरी तरह नहीं सुलझ पाई है। पुलिस अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर भी पूरे मामले की जांच कर रही है। अब संभावना जताई जा रही है कि मृतक चेतन के मोबाइल से कुछ अहम सुराग हाथ लग जाएं। ऐसे में पूरी कॉल डिटेल भी पुलिस की ओर से निकलवाई जा रही है ताकि केस से संबंधित कोई भी पहलू छूट ना सके।

परिजनों ने की ये मांग

nahargarh suicide case: police found chetan roaming solely in cctv footage
file photo - फोटो : Amar Ujala
गौरतलब है कि बीते एक माह से 'पद्मावती' फिल्म को लेकर चल रहे जोरदार विरोध के बीच चेतन के नाहरगढ़ किले की दीवार पर लटका होने का सनसनीखेज मामला सामने आया था। यहां कई पत्थरों पर कोयले से ये भी लिखा मिला कि 'पद्मावती का विरोध, हम सिर्फ पुतले नहीं लटकाते, हम जान देते हैं।'


उधर, मृतक चेतन के भाई हीरालाल का कहना है कि चेतन किसी तरह के तनाव में नहीं था। हमारे परिवार वाले इसी बात को बताने थाने गए हैं कि उसकी हत्या हुई है उसने खुदकुशी नहीं की है। हमारी मांग है कि हत्या का मामला दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed