{"_id":"5a17d4ad4f1c1bd9798be9f1","slug":"murder-a-woman-killed-her-two-child-for-her-illigal-realation-in-alwar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्यार में 'अंधी' हुई तीन बच्चों की मां, अपनी ही औलादों के खून से रंग लिए हाथ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्यार में 'अंधी' हुई तीन बच्चों की मां, अपनी ही औलादों के खून से रंग लिए हाथ
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 24 Nov 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को सुला दी मौत की नींद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक विवाहिता पर इश्क का ऐसा भूत सवार हुआ कि उसने दो मासूम बच्चों के खून से हाथ रंग लिए।
यह मामला भी राजस्थान के अलवर जिले का है। अलवर में पिछले कुछ दिनों में ऐसी दूसरी घटना है जब शादीशुदा महिला ने अवैध संबंधों के चलते इस तरह का खौफनाक कदम उठाया है। पिछले दिनों यहां एक महिला ने अपने पति और बच्चों की हत्या की थी। ताजा मामला भिवाड़ी फेस थर्ड थाना क्षेत्र के जोड़िया मेव गांव का है।
यहां रशीद की पत्नी मुनफीदा ने अपने दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया था, जिसमें सबसे बड़ी बेटी की उम्र 6 साल है। घटना के वक्त बड़ी बेटी नानी के पास गई थी इसलिए जान बच गई, लेकिन बाकी दोनों बच्चे मोहम्मद सैफ और हिबा को मां ने पहले नहलाया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी।

यूं रची पूरी साजिश
फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
पुलिस ने इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर आरोपी मुनफीदा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मुनफीदा के किशनगढ़ बास के मोठूका गांव के रहने वाले समयदीन से अवैध संबंध है। समयदीन करीब एक महीने से मुनफीदा के घर में ही रह रहा था।
घटना के 6 दिन पहले दोनों ने भाग कर शादी रचाने की योजना बनाई। प्रेमी बच्चों को साथ नहीं ले जाना चाहता था। इसके बाद साजिश के तहत मां ने दोनों बच्चों को को नहलाया और फिर गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।

मामले को छिपाने की कोशिश की गई
फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
हत्या के बाद पूरे मामले को छिपाने की कोशिश भी की गई, लेकिन गांव से बच्चों की मौत की सूचना किसी तरह पुलिस तक पहुंच ही गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो पूरी कहानी सामने आ गई। अब पुलिस मां और उसके प्रेमी समयदीन को गिरफ्तार कर लिया है।
समयदीन चौपानकी में ही बाइक ठीक करने की दुकान करता है और पिछले काफी समय से मुनफीदा के सम्पर्क में था।