{"_id":"6308c30a8a508048bf3af765","slug":"mukesh-bhaker-was-seen-advising-to-sprinkle-petrol-outside-cm-ashok-gehlot-s-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: CM अशोक गहलोत के विधायक सीएम आवास के बाहर पेट्रोल छिड़कने बात कह रहे, जानें क्यों...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: CM अशोक गहलोत के विधायक सीएम आवास के बाहर पेट्रोल छिड़कने बात कह रहे, जानें क्यों...
Fri, 26 Aug 2022 06:27 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 26 Aug 2022 06:27 PM IST
सार
कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह किसी से यह कहते दिख रहे हैं कि मुख्यमंत्री आवास के बाहर खुद पर पेट्रोल छिड़क ले, जाप्ता रोक लेगा। सिम्पैथी भी मिल जाएगी।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर सहित अन्य लोग
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विश्वविद्यालय का नया अध्यक्ष कौन बनेगा, इसका फैसला मतपेटियों में बंद हो चुका है। इधर, मतपेटियों में छात्र नेताओं का भाग्य कैद हो चुका है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर का विवादित वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर कुछ छात्रों के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं, जिसमें वह छात्रसंघ चुनाव को लेकर बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि, वायरल वीडियो में वह यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि एसपी राजीव प्रचार मेरा जानकार है। मैंने उन्हें दो दिन पहले ही कह दिया था कि इसकी मदद करना। वह यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि जिस दिन यह धरने पर बैठे, उस दिन उनका मेरे पास फोन आया कि यह गलत हो रहा है। उन पर कमिश्नर का प्रेशर है, मुझे मुकदमा लेना पड़ेगा। इसके आगे वीडियो में वह ये भी कहते नजर आ रहे हैं कि मैंने उसे कहा था कि मुख्यमंत्री आवास के बाहर जा और खुद पर पेट्रोल डाल ले। थोड़ी देर में जाप्ता आ जाएगा और मामला सुलझ जाएगा, लेकिन यह बात पहले ही आउट हो गई और पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई।
विज्ञापन
हांलाकि, इस वीडियो में किसे मुख्यमंत्री आवास के बाहर पेट्रोल छिड़कने के लिए कहा जा रहा है, यह साफ नहीं हो रहा। ऐसा कहा जा रहा है कि मुकेश भाकर ने निर्दलीय चुनाव लड़ रहे निर्मल चौधरी को अपना समर्थन दिया था। अंदर खाने की बात ये है कि वह निर्मल चौधरी की मदद भी कर रहे थे। भाकर एनएसयूआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और लंबे समय तक उन्होंने विश्वविद्यालय की राजनीति भी की है।
विज्ञापन