फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   MP Kirodi Lal Meena sitting on dharna with health assistants in Jaipur

Rajasthan: स्वास्थ्य सहायकों के साथ धरने पर बैठे किरोड़ी लाल मीणा, कहा-जब तक इनका हक नहीं मिलता हम हटेंगे नहीं

Mon, 05 Sep 2022 02:08 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 05 Sep 2022 02:08 PM IST
सार

स्वास्थ्य सहायकों का कहना है कि कोरोना काल में हमने जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा की पर सरकार ने हमें नौकरी से निकाल दिया। जिससे पेट पालना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन
MP Kirodi Lal Meena sitting on dharna with health assistants in Jaipur
किरोड़ी लाल मीणा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान में कोविड-19 महामारी के दौरान अस्पतालों में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्य सहायक आंदोलन पर उतर गए हैं। सोमवार को स्वास्थ्य सहायकों के साथ डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने जयपुर अजमेर रोड को जाम कर दिया। जिससे पूरा ट्रैफिक ठप हो गया। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य सहायक सोमवार को जयपुर में पैदल मार्च निकालने वाले थे और मुख्यमंत्री निवास कूच करने वाले थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। जिसके बाद किरोड़ी लाल मीणा स्वास्थ्य सहायकों के साथ स्वास्थ्य सहायक महापुरा के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने मांग की प्रशासन उन्हें आगे जाने दे।

विज्ञापन


इस दौरान मीडिया से बातचीत करने हुए किरोड़ी मीणा ने कहा कि जिस कांग्रेस सरकार ने दिल्ली में बेरोजगारी के लिए रैली की थी, उनको यह भी देखना होगा कि बेरोजगारी राजस्थान में भी चरम पर है। सांसद ने कहा कि जब तक सरकार स्वास्थ्य सहायकों को इनका हक नहीं देती तो धरना जारी रहेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य सहायकों की मांग
स्वास्थ्य सहायकों का कहना है कि कोरोना के समय हमने हमारे परिवार की जान जोखिम में डालकर लोगों की मदद की थी लेकिन सरकार ने हमें नौकरी से हटा दिया। अब परिवार का पालन पोषण करना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में सरकार को कोविड स्वास्थ्य सहायकों की जल्द से जल्द प्रदेशभर में नियुक्ति करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed