फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Motor vehicle tax exemption for buses coming to Ajmer during Urs

Jaipur: उर्स में अजमेर आने वाली यात्री बसों को मोटर वाहन कर में छूट, 4900 रुपये प्रति बस मिलेगी रियायत

Wed, 28 Dec 2022 05:21 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याग्निक Updated Wed, 28 Dec 2022 05:21 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उर्स के दौरान अन्य राज्यों से जायरीन को लेकर आने वाली यात्री बसों पर लगने वाले मोटर वाहन कर एवं सरचार्ज में आंशिक छूट के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 

विज्ञापन
Motor vehicle tax exemption for buses coming to Ajmer during Urs
Hazrat Khwaja Moinuddin Chishti Salana Urs - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती का 811वां सालाना उर्स जनवरी, 2023 में शुरू होगा। उर्स के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से जायरीन अजमेर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उर्स के सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व को देखते हुए अन्य राज्यों से जायरीन को लेकर आने वाली यात्री बसों पर लगने वाले मोटर वाहन कर एवं सरचार्ज में रियायत के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 

विज्ञापन


कुल 22 दिन रहेगी आंशिक छूट
निर्णय के अनुसार राजस्थान मोटरयान कराधान अधिनियम, 1951 की धारा-3 के अंतर्गत वाहनों पर देय कर में 7000 रुपये से अधिक के समस्त करों पर रियायत दी गई है। मोटर वाहन कर एवं सरचार्ज में आंशिक छूट 15 जनवरी से 05 फरवरी, 2023 (कुल 22 दिन) तक रहेगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अन्य राज्यों से आने वाली यात्री बसों पर 1600 रुपये प्रतिदिन मोटर वाहन कर लगता है तथा यह कर न्यूनतम पांच दिन के लिए जमा कराना आवश्यक होता है। उर्स में आने वाली बसों का ठहराव न्यूनतम सात दिन रहता है। ऐसी स्थिति में प्रत्येक वाहन द्वारा देय कर 11200 रुपये तथा सरचार्ज 700 रुपये सहित कुल 11900 रुपये बनता है। मुख्यमंत्री के निर्णय से अब यात्री बसों द्वारा केवल 7000 रुपये ही कर के रूप में देय होंगे। इससे 4900 रुपये प्रति बस की रियायत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियायत के निर्णय पर भाजपा ने दी तीखी प्रतिक्रिया
अजमेर उर्स में अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों के कर में राजस्थान सरकार के रियायत देने के निर्णय पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अशोक गहलोत और कांग्रेस शुरू से ही तुष्टीकरण की नीति पर चलते हैं। इनकी मानसिकता शुरू से ही हिंदू विरोधी रही है। तुष्टिकरण के साथ उन्होंने जिस तरह से अजमेर के उर्स मेले में वाहनों के कर में जो रियायत दी है वह आज तक पुष्कर मेले या खाटू श्याम जी के मेले में नहीं दी। यह केवल वोटों की राजनीति करते हैं। उनको अपना वोट बैंक समझते हैं। अपनी हिंदू विरोधी मानसिकता के आधार पर इस प्रकार का निर्णय वास्तविकता में उचित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed