फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   mother of 2 month old ran away with Jewelry and cash from ajmer

ममता पर दौलत का नशा, दुधमुंही को छोड़ने से पहले एक बार भी नहीं सोचा

Mon, 03 Jul 2017 07:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 03 Jul 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
mother of 2 month old ran away with Jewelry and cash from ajmer
डेमो इमेज
ममता की मूर्ति कही जाने वाली एक 'मां' पर धन दौलत का ऐसा नशा चढ़ा कि वो अपनी दो महीने की दुधमुंही बच्ची को छोड़कर ही चलती बनी। 
विज्ञापन


मामला अजमेर शहर का है जहां दरगाह के पास रहने वाली एक मां अपनी दो माह की बच्ची को लावारिस हालत में छोड़कर अपने पीहर चली गई। यह महिला घर में रखा सारा जेवरात और नगदी भी साथ ले गई। इस महिला के खिलाफ उसके पति सिराज ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। सिराज ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले उसने कलकत्ता की रानी नामक युवती से विवाह किया था। 
 

काम से लौटा नहीं मिली पत्नी

mother of 2 month old ran away with Jewelry and cash from ajmer
demo pic - फोटो : अमर उजाला
सिराज ने आरोप लगाया कि रानी उससे रुपए ऐंठ कर अपनी मां को कोलकाता भिजवाती रहती थी। दो महीने पहले उसने एक बेटी को जन्म दिया था। गत 27 जून को वह अपने काम पर गया हुआ था। उसकी गैरमौजूदगी में रानी ने घर में रखा तीन-चार तोला वजनी सोना व चांदी के जेवरात के साथ ही पन्द्रह हजार रुपए नगद भी चुरा कर फरार हो गई। 

रानी के घर से भागने की सूचना उसके पति सिराज को पड़ोसियों ने दी। तब उसने घर आकर अपनी बेटी की सुध ली। सिराज ने कहा कि अब उसका व उसके परिजनों का फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर रानी और उसके परिजनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed