फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Mother murdered daughter in Jaipur accused arrested

Rajasthan: दूसरी बार लड़की हुई तो मां ने पहली बेटी की हत्या की, नवजात को छोड़कर घर से हुई फरार

Mon, 17 Oct 2022 11:10 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 17 Oct 2022 11:10 AM IST
सार

जयपुर के चाकसू में मां ने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। महिला ने पूछताछ में बताया कि वो आर्थिक तंगी से परेशान हो गई थी। इसलिए उसने यह कदम उठाया।

विज्ञापन
Mother murdered daughter in Jaipur accused arrested
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के चाकसू में मां ने अपनी तीन साल की बेटी की हत्या कर दी। उसके बाद वह नवजात को छोड़कर घर से फरार हो गई। पुलिस ने महिला को उसके घर से 10 किमी दूर पकड़ लिया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला जयपुर के रेनवाल इलाके का है। सुंदरपुर गांव निवाली ज्योतसना ने मासूम बच्ची मुस्कान की गला दबाकर हत्या कर दी। महिला का पति सोमपाल बलाई रेवाड़ी में मजदूरी करता है, जो कभी कभार ही घर आता है। उसकी एक तीन साल की बेटी थी। एक महीने पहले फिर बेटी का जन्म हुआ। मानसिक तनाव और आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला ने बेटी की हत्या कर दी। हत्या के बाद वह अपनी एक महीने की बच्ची को अकेला छोड़कर फरार हो गई। नवजात की बच्ची की रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने तीन साल की मुस्कान को मृत पाया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन


बच्ची के पिता सोमपाल बलाई ने शुक्रवार को पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पूछताछ के बाद शनिवार को महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी मां का मेडिकल करवाया और एसीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जयपुर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed