{"_id":"58d7744f4f1c1bfc2f1a3324","slug":"morning-walkers-again-demanded-to-open-smriti-van","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मृति वन खोलने की मांग पर अड़े मॉर्निंग वॉकर्स ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मृति वन खोलने की मांग पर अड़े मॉर्निंग वॉकर्स
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 26 Mar 2017 01:32 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Internet
पैंथर होने की आशंका के चलते पिछले कई दिनों से बंद पड़े स्मृति वन के बाहर रविवार को फिर से मॉर्निंग वॉक पर आने वालों ने लोगों ने प्रदर्शन किया। अल सुबह ही स्मृति वन के बाहर वॉकर्स का जमावड़ा लग गया और लोगों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
वॉकर्स का कहना है कि प्रशासन ने वन को जबरदस्ती बंद कर रखा हुआ है जबकि अब यहां पैंथर का कोई खतरा नहीं है वहीं वन विभाग अब भी अंदेशा जता रहा है कि पैंथर फैमिली अब भी स्मृति वन के आसपास ही मौजूद है।
इससे पहले भी स्मृति वन के नजदीक एमएनआईटी परिसर में पैंथर देखे जाने की जानकारी मिली थी। वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो पैंथर फैमिली अब भी झालाना इलाके के आसपास ही विचरण कर रही है और जवाहर नगर स्थित कच्ची बस्ती में लोगों ने पैंथर देखे जाने का दावा किया था जिसे वन विभाग ने महज अफवाह करार दे दिया था।