फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   modi fest-fest concluded in the absence of senior bjp leaders in ajmer

मोदी फेस्ट:समापन समारोह में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा नेताओं ने बनाई दूरी

Sun, 04 Jun 2017 05:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 04 Jun 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
modi fest-fest concluded in the absence of senior bjp leaders in ajmer
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित मोदी फेस्ट का रविवार को समापन हो गया। समापन समारोह के खास मेहमान शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी रहे। 
विज्ञापन


रविवार को आयोजित हुए समापन समारोह में भाजपा को लोगों की भीड़ जमाने में ही पसीना आ गया और अथक प्रयासों के बाद इस समारोह में भाजपा कार्यकर्ता भीड़ जुटाने में कामयाब हो पाए लेकिन इन सबके बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी की ओर से आजाद पार्क में मनाए जा रहे केन्द्र सरकार के तीन साल के जश्न में रविवार को पहले से ज्यादा रौनक देखने को मिली। इस मौके पर शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मान बढ़ाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाकर सभी को लाभान्वित किया है। तीन साल गुजरने के बाद भी अब तक सरकार के एक भी नुमांईदे पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे। आगामी सालों में भी सरकार इसी तरह अच्छा कार्य कर जनता के दिलों पर राज करेगी और भारत विश्व गुरू भी बनेगा। 


सूत्रों के अनुसार मीडिया में मोदी फेस्ट के फीके होने की खबरों को लेकर भाजपा नेताओं ने समापन समारोह में भीड़ जुटाने के लिए पूरी ताकत झोंकी और यही नतीजा रहा कि आज  के समारोह में भीड़ भाड़ नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed