{"_id":"58e8b5914f1c1bbf7a5b45b5","slug":"mla-bhawani-singh-rajawat-made-a-controversial-statement-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजावत का तंज, दुनिया चांद पर पहुंच गई और मंत्री जी धोती—कुर्ता पहना रहे है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजावत का तंज, दुनिया चांद पर पहुंच गई और मंत्री जी धोती—कुर्ता पहना रहे है
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 08 Apr 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
भवानी सिंह राजावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले कोटा से भाजपा विधायक भवानी सिंह राजावत ने अब राज्य के शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी पर निशाना साधा है। उन्होंने देवनानी की ओर से शिक्षा को लेकर की जा रही घोषणाओं पर तंज कसा है।
देवली में एक स्कूल के लोकार्पण कार्यक्रम में भवानीसिंह राजावत ने अपनी पार्टी की सरकार में शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी को जमकर सुनाई। उन्होंने कहा कि 'वो शिक्षा को प्रयोगशाला बना रहे हैं'।
शिक्षकों के ड्रेस कोड को मंत्री की घोषणा पर तंज कसते हुए कहा कि दुनिया कहां से कहां पहुंच गई है, लोग चांद पर जा रहे हैं और हम अध्यापकों को धोती कुर्ता पहना रहे है।
विज्ञापन
उन्होंने चाणक्य और संस्कृत पढ़ने वाले बच्चों पर भी विवादित बयान दिया। उन्होनें कहा कि चाणक्य केवल धोती ही पहनते थे कुर्ता नहीं और हम उन्हें टीवी पर शिक्षक के रूप में आज भी उसी वेषभूषा में देखते हैं लेकिन आज के शिक्षकों को बच्चे धोती कुर्ते में नहीं देखना चाहते बल्कि इनको तो कोट पैंट में आना चाहिए।
संस्कृत विद्यालाय में तो धोती कुर्ते चल सकते हैं क्योंकि संस्कृत पढ़ने वाले बच्चों को आगे चलकर पंडित ही बनना है।