फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Maximum temperature drop in rajasthan

सूरज हुआ मद्धम! आधे से ज्यादा राजस्थान में पारा 35 के नीचे

Sat, 08 Apr 2017 07:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 08 Apr 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
Maximum temperature drop in rajasthan
- फोटो : amar ujala
जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ और बर्फबारी का असर उत्तर भारत में दिखने लगा है।  राजस्थान में आधे से ज्यादा जिलों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के नीचे आ गया है।
विज्ञापन


प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली हुई है। अप्रेल के महीने में सूरज मद्धम हो गया है या यूं कहें कि सूरज का जोर अब प्रदेश में नहीं चल रहा है। आधे से ज्यादा राजस्थान में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। इसके चलते घरों में भी पंखे की हवा ही पर्याप्त लग रही है। अप्रेल के महीने में ऐसा कम ही देखने को मिलता है, लेकिन इस बार कश्मीर में आई बाढ़ और बर्फबारी ने लोगों को गर्मी से राहत प्रदान की है। उधर, राजधानी सहित कई जिलों के लोग भी मौसम के बदलाव से खुश हैं। लोगों का कहना है कि गर्मी का असर कम होने से इसका असर बिजली के बिल पर भी पड़ेगा। यदि कुछ दिन और ऐसे ही मौसम में ठंडक रही तो बिजली का बिल भी कम ही आएगा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जयपुर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 34.5, पिलानी में 33.6, कोटा में 36.4, बाड़मेर में 36.4, जैसलमेर में 34.2, जोधपुर में 36, बीकानेर में 34.5, चूरू में 35.5, श्रीगंगानगर में 33, सिरोही में 28, अलवर व भरतपुर, भीलवाड़ा में 35, सवाई माधोपुर में 37, चित्तौड़गढ़ में 36 और उदयपुर में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बूंदी में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed