{"_id":"59412ab08664197d5d8b48f6","slug":"man-committed-suicide-after-regular-harassment-by-in-laws-and-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी और साली से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी और साली से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 14 Jun 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौसा जिले के सिकंदरा थाना इलाके में एक युवक द्वारा अपने ससुराल वालों से तंग आकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवक के कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें उसने अपनी सुसाइड करने के पीछे ससुराल वालों द्वारा तंग किया जाना बताया।
जानकारी के अनुसार दौसा के सिकंदरा में रहने वाले विष्णु विजय नामक कारोबारी मंगलवार को भरतपुर में अपने ससुराल से वापस लौटा और अपने आप को कमरे में बंद कर लिया। देर शाम को जब विष्णु के परिजन उसे उठाने के लिए गए तो फंदे से उसकी लाश लटकती हुई मिली जिसके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
मृतक ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि वो अपनी पत्नी,साली और ससुराल के अन्य परिजनों द्वारा परेशान होकर अपनी जान दे रहा है। विष्णु के परिजनों ने पुलिस को बताया कि विष्णु ने दूसरी शादी की थी और शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे काफी प्रताड़ित कर रहे थे। ससुराल वाले उसपर साली के साथ संबध बनाने का आरोप लगाकर रुपए ऐंठने का काम करते थे। इससे पहले भी विष्णु ने तंग आकर दो तीन बार आत्महत्या करने का प्रयास किया था। विष्णु ने अपने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी की है।