फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Makar Sankranti rajasthan- you can not fly kite during these 4 hours

इन चार घंटों के दौरान आप नहीं उड़ा पाएंगे पतंगें, जानिए क्यों लग गई है रोक

Sat, 30 Dec 2017 01:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 30 Dec 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti rajasthan- you can not fly kite during these 4 hours
पतंगबाजी - फोटो : फाइल फोटो
मकर संक्रांति का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, पतंगबाजी का शौक परवान चढ़ने लगा है। इसमें खास तौर पर जयपुर में लोग सुबह और शाम के वक्त पतंगबाजी का लुत्फ लेने लगे हैं। पतंगबाजी का आनंद खूब लें, लेकिन ध्यान रखें कि चार घंटों के दौरान पतंगबाजी पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


राजस्थान के जयपुर स्थित स्वायत्त शासन विभाग ने आदेश जारी कर दिन के चार घंटों में पतंगबाजी करने पर रोक लगा दी है। इस दौरान धारदार मांजे से पक्षियों और लोगों के घायल होने की आशंका बनी रहती है। जानकारी के मुताबिक सुबह 6 से 8 बजे तक और शाम को 5 से 7 बजे के बीच पतंगबाजी करने पर रोक रहेगी। इन चार घंटों पर रोक लगाने से पक्षियों को कम से कम नुकसान हो सकेगा।
विज्ञापन


दरअसल पक्षियों के उड़ान भरने का समय सुबह और शाम के इन चार घंटों में ज्यादा रहता है। सुबह से समय पक्षियों के उड़ने और शाम के दो घंटों के समय घोंसले की तरफ लौटने का समय होता है। ऐसे में इस दौरान पतंगबाजी पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाइनीज मांझे पर भी लगी रोक

Makar Sankranti rajasthan- you can not fly kite during these 4 hours
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आदेश के तहत चाइनीज मांझे की बिक्री के साथ ही उसके इस्तेमाल पर भी रोक लगाई गई है। चाइनीज मांझे के साथ ही प्लास्टिक और सिंथेटिक मांझा इस्तेमाल नहीं करने दिया जाएगा। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि हर साल सैंकड़ों की संख्या में पक्षी और लोग चाइनीज मांझों का शिकार होते हैं। चाइनीज मांझे के साथ ही सिंथेटिक मांझे की धार ज्यादा तेज होने के चलते लोग बुरी तरह घायल हो जाते हैं।

प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल सवाई मानसिंह अस्पताल में बड़ी संख्या में चाइनीज मांझे से घायल होकर लोग संक्रांति और उसके आस पास के दिन पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed