फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   lalit modi tweets on cp joshi tagged him as a puppet of rahul gandhi

आरसीए चुनाव: घमासान से पहले मोदी ने सीपी पर की ट्वीट की बरसात

Fri, 21 Apr 2017 10:26 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 21 Apr 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
lalit modi tweets on cp joshi tagged him as a puppet of rahul gandhi
ललित मोदी का सीपी को लेकर ट्वीट - फोटो : twitter
आरसीए चुनावों को लेकर शुक्रवार से घमासान शुरू होने जा रहा है। इस बार आरसीए चुनावों में सबकी नजरे मनी लॉन्ड्रिंग केस में भगौड़ा घोषित किए गए पूर्व आरसीए अध्यक्ष ललित मोदी के बेटे रुचिर मोदी पर होंगी। नामांकन की प्रक्रिया से ठीक पहले रुचिर के पिता ललित मोदी ने पूर्व आरसीए अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी को लेकर एक के बाद एक ट्वीट की बरसात कर डाली।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे से नामांकन दाखिल करने का दौर चलेगा और शाम 5 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 23 अप्रैल तक सभी उम्मीदवार अपने नामांकन दाखिल कर सकते हैं। हालांकि इससे पहले रुचिर के अध्यक्ष बनने की अटकलों पर काफी जोर दिया जा रहा था। अपने ट्वीट्स में मोदी ने सीपी पर जमकर प्रहार किए और उन्हें कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की कठपूतली बताया।
विज्ञापन


मोदी ने सीपी के आरसीए अध्यक्ष के उनके कार्यकाल में उपलब्धियों को शुन्य करार दिया वहीं मोदी ने इसबार चुनावों को रुचिर मोदी बनाम कांग्रेस पार्टी करार दिया। मोदी ने अपने एक ट्वीट में कहा कि इस बार एक 22 साल के युवा लड़के का मुकाबला बूढ़े हो चुके नेता से होगा जिसे देखना काफी मजेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि मोदी के ट्वीट्स पर अब तक सीपी जोशी ने कोई भी जवाब नहीं दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले ललित मोदी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो और उनकी पत्नी नहीं चाहते कि उनका बेटा रुचिर आरसीए चुनाव में जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed