{"_id":"594406f64f1c1b64518b4887","slug":"kisaan-aandolan-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान महापड़ाव: दिन में चक्का जाम और शाम को कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान महापड़ाव: दिन में चक्का जाम और शाम को कैंडल मार्च
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 16 Jun 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
किसानों नेजयपुर में कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्जमाफी समेत विभिन्न मांगों को लेकर राजस्थान में किसानों ने महापड़ाव के दूसरे दिन शुक्रवार को जहां दिन में करीब आधा दर्जन स्थानों पर चक्का किया। शाम को जयपुर में कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया।
जयपुर में मानसरोवर में वीटी रोड पर महापड़ाव में शामिल किसानों ने शाम को कैंडल मार्च निकाला। इससे पहले दिन में आयोजित सभा में विभिन्न किसान नेताओं ने मांगें नहीं मानने पर आंदोलन तेज करने चेतावनी दी।
उधर, दिन में चक्का जाम से बीकानेर-दिल्ली और हनुमानगढ़ से पंजाब के रास्ते पर कुछ घंटे यातायात प्रभावित हुआ। चूरू में तारानगर के पास और श्रीगंगानगर में सूरतगढ़ में चक्का किया गया। इन रास्तों पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इसके अतिरिक्त शुक्रवार को कोटा में कांग्रेस किसान महासभा की ओर से भी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट शामिल हुए।
विज्ञापन
सीकर में वामपंथी भी आए
किसानों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस के बाद अब वामपंथी दलों ने भी सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजा दिया। शुक्रवार को माकपा के अग्रिम संगठन अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले हजारों किसानों ने कलेक्ट्री पर बेमियादी महापड़ाव डाल दिया। किसान सभा के राष्टीय अध्यक्ष अमराराम के नेतृत्व में हजारों किसान देर रात तक कलेक्ट्री पर डटे रहे। किसानों के महापड़ाव से प्रशासन की सांसें फूली रही और वही रैली और महा पड़ाव से शहर थम सा गया। इस दौरान आयोजित सभा को अमराराम, किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक।पेमाराम, माकपा के पूर्व प्रदेश महा सचिव प्रो वासुदेव शर्मा, पूर्व प्रधान उस्मान खान, किसान सभा के जिला अध्यक्ष सागर खाचरिया सहित दर्जन भर से ज्यादा नेताओ ने संबोधित किया। देर रात 9 बजे अंतिम दौर की वार्ता के बाद ज्यादातर मांगों पर सहमति बनने से वामपंथियों ने महापड़ाव उठा लिया।