{"_id":"5968cac04f1c1be70b8b4a3d","slug":"kisaan-aandolan-in-bikaner-protest-with-cows","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठीचार्ज के बाद किसानों ने मवेशियों के साथ हाइवे पर डाला पड़ाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठीचार्ज के बाद किसानों ने मवेशियों के साथ हाइवे पर डाला पड़ाव
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 14 Jul 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
File
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में बीकानेर जिले के लूणकरणसर में चल रहा किसान आंदोलन आज उग्र हो गया। किसानों और पुलिस के बीच लाठी—भाटा जंग हुई। बाद में किसानों ने यहां हाइवे पर मवेशियों को छोड़कर जाम लगा दिया।
लूणकरणसर पिछले 11 दिन से चल रहा आंदोलन आज उग्र हो गया। इंदिरा गांधी नहर परियोजना के अधिकारियों ने यहां पर नहरों के मोघों की चौड़ाई कम कर दी, जिससे खेतों में पानी की आवक कम हो गई। इससे गुस्साएं किसान यहां 11 दिन से धरना दे रहे है। आज वार्ता विफल होने के बाद किसानों ने दोपहर में लूणकरणसर से गुजर रहे रेलवे ट्रेक और हाइवे को जाम कर कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत कर रेलवे ट्रेक से प्रदर्शनकारियों को हटा दिया। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच लाठी-भाटा जंग हुई। पुलिस के स्थिति पर काबू करने के लिए आश्रु गैस के गोले छोड़े। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों और किसानों के चोटें भी आई।
विज्ञापन
इसके बाद प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रेक से तो हट गए, लेकिन हाइवे पर जाम अभी भी लगाया हुआ है। यहां सैकड़ों किसान जमे हुए हैं। इन किसानों ने यहां बड़ी संख्या में पशु भी छोड़ रखे है। इससे आवागमन बाधित हो रहा है। पुलिस और प्रशासन समझाइश में जुटे हुए है।