{"_id":"640463043ced0a75a6058163","slug":"khachariawas-said-mutual-respect-bjp-leader-forgot-dignity-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: खाचरियावास बोले- भाजपा में दो फाड़, वजूद और कुर्सी की लड़ाई में आपसी सम्मान, मर्यादा भी भूले नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: खाचरियावास बोले- भाजपा में दो फाड़, वजूद और कुर्सी की लड़ाई में आपसी सम्मान, मर्यादा भी भूले नेता
Sun, 05 Mar 2023 03:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 05 Mar 2023 03:08 PM IST
सार
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने संवादादाताओं से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा में पूरी तरह से दो फाड़ हो गई है। राजस्थान में कांग्रेस सरकार का बजट जनता में लोकप्रिय, जन-कल्याण और विकास को बढ़ाने वाला है।
विज्ञापन
प्रताप सिंह खाचरियावास
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि भाजपा पूरी तरह से बिखर गई है। भाजपा में महिलाओं का अपमान किया जा रहा है, जिस देश में लक्ष्मी, सरस्वती और दुर्गा की पूजा होती है, उसी देश में धर्म की दुहाई देने वाली भाजपा अपनी महिला नेताओं का अपमान करके आगे नहीं बढ़ सकती।
खाचरियावास ने कहा कि जिस घर में और पार्टी में महिलाओं का अपमान होता है वो पार्टी आगे नहीं बढ़ पाती। उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे के समर्थकों ने चार मार्च को उनका जन्मदिन सालासर बालाजी में मनाने की घोषणा कर दी थी, उसके दो दिन बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने भाजपा के विरोध प्रदर्शन जुलूस की चार मार्च को ही घोषणा कर दी। भाजपा में इतना टकराव हो गया है कि जब चार मार्च को सालासर बालाजी का कार्यक्रम घोषित हुआ तो भाजपा के दूसरे नेता ने अपना प्रदर्शन भी घोषित कर दिया, इससे स्पष्ट है कि भाजपा नेता अपने वजूद और कुर्सी की लड़ाई लड़ने में लगे हुए हैं। अब आपसी सम्मान, मर्यादा और संस्कार भी भूल गए हैं।
खाचरियावास ने कहा कि जहां कांग्रेस सरकार जनता को महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी से मुक्ति दिलाने के लिए 100 यूनिट बिजली फ्री कर चुकी है, चिरंजीवी योजना में प्रत्येक नागरिक का 25 लाख तक का इलाज फ्री है, ओल्ड पेंशन स्कीम लागू कर दी गई है, बुजुर्ग विकलांग विधवा पेंशन मिनिमम 1000 रुपये कर दी गई है। राजस्थान के 70 लाख गरीब परिवारों को अब सिर्फ 500 रुपये में सिलेंडर दिया जाएगा, जहां एक तरफ केंद्र सरकार सिलेंडर पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर जनता की पीठ में खंजर मार रही है। वहीं, राजस्थान सरकार 500 रुपये में सिलेंडर देकर जनता को रिलीफ देने का काम कर रही है।
विज्ञापन
खाचरियावास ने कहा कि हमारा बजट जनता को समर्पित है, बजट सभी जगह लोकप्रिय और लोगों में चर्चा का विषय है। हमें पक्का विश्वास है कि राजस्थान की जनता 2023 में फिर आशीर्वाद देगी। हम भारी वोटों से जीतेंगे और एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी।