{"_id":"599921934f1c1b4d158b4b8a","slug":"kashmiri-students-reach-the-ministry-of-home-affairs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर-दर भटकते कश्मीरी छात्र, गृह मंत्रालय तक पहुंची बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर-दर भटकते कश्मीरी छात्र, गृह मंत्रालय तक पहुंची बात
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
धरने पर भी बैठे छात्र
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में पढ़ने आए सैंकड़ों कश्मीरी छात्र भटकने को मजबूर हैं। इन छात्रों की स्कॉलरशिप रोक ली गई है। मामला अब गृह मंत्रालय तक पहुंच चुका है। दरअसल यह पूरा मामला प्रधानमंत्री स्पेशल स्कॉलरशिप स्कीम से जुड़ा है। सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी में इन छात्रों को प्रवेश देते समय यह जानकारी मिली थी कि उनको यूनिवर्सिटी में एडमिशन स्कीम के तहत दिया जा रहा है जिसमें उनको फीस स्कीम के तहत ही देनी होगी। जम्मू कश्मीर के इन सभी छात्रों का प्रवेश 2014-15 व सत्र 2015-16 के दौरान छात्रवृति स्कीम के तहत हुआ था।
उधर, एआईसीटीई से मिली जानकारी के मुताबिक इन छात्रों का प्रवेश जिस संस्थान में हुआ है, वह स्कीम के लिए मान्य नहीं है। वह यूजीसी के नियमों को पूरा नहीं करता है। एआईसीटीई व संस्थान के बीच नियमों की खींचातानी में इन छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है।
विज्ञापन
उधर, एआईसीटीई से मिली जानकारी के मुताबिक इन छात्रों का प्रवेश जिस संस्थान में हुआ है, वह स्कीम के लिए मान्य नहीं है। वह यूजीसी के नियमों को पूरा नहीं करता है। एआईसीटीई व संस्थान के बीच नियमों की खींचातानी में इन छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
सवा 400 छात्र आ गए सड़क पर
Student Rape
- फोटो : Demo Pic
ये छात्र जम्मू कश्मीर के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं। इनमें रामबन, पूंछ, राजौरी, लेह, बारामुला, श्री नगर आदि शामिल हैं। करीब सवा चार सौ छात्र-छात्राओं को कॉलेज से बाहर कर दिया गया। हंगामा हुआ तो कॉलेज ने सत्तर छात्राओं को कॉलेज के छात्रावास में रहने के लिए वापस बुला लिया। इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए गृह मंत्रालय ने संबंधित विभागों से स्पष्टीकरण मांगा है।