फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jat reservation: Vishwendra's appeal to evacuate track-highway

जाट आरक्षणः विश्वेंद्र ने की ट्रैक-हाइवे खाली करने की अपील, खुलने लगी राहें

Sat, 24 Jun 2017 06:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 24 Jun 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
Jat reservation: Vishwendra's appeal to evacuate track-highway
अब हटने लगे हैं आंदोलनकारी - फोटो : अमर उजाला
भरतपुर धौलपुर के जाटों का आंदोलन स्थगित होने के बाद शनिवार को आम लोगों को राह आसान होने लगी है। सड़कों पर से जाम खुलने लगा है, वहीं दूसरी तरफ रेलवे ट्रेक से भी आंदोलनकारियों का हटना शुरू हो गया है। जिससे पिछले तीन दिनों से बीच राह में अटके लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


दरअसल जाट आंदोलनकारियों ने सड़कों और रेलवे ट्रेक को जाम कर दिया था। ऐसे में जहां रोडवेज ने अपनी बसों को रोक दिया था, वहीं रेलवे ने भी कई ट्रेंने रद्द कर दी थी। इसके बाद लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


आंदोलन की संघर्ष समिति के अध्यक्ष विश्वेंद्र सिंह ने अपील की थी कि आंदोलन कारी रेलवे ट्रेक और सड़कों पर से हट जाएं और आम लोगों रास्ता दें। उसके बाद से आंदोलनकारियों ने हटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि भरतपुर को जयपुर से जोड़ने वाले कई सड़क मार्ग जाम कर दिए थे। इनमें भरतपुर जयपुर मार्ग, नदबई नगर सड़क मार्ग, नदबई खेड़ली मार्ग, भरतपुर-अलवर सड़क मार्ग समेत कई रास्तों पर जाम लगा दिए थे। अब आंदोलनकारी हटने लगे हैं, जिससे लोगों की आवाजाही शुरू होने लगी है।


वहीं रेलवे ट्रेक पर जाटों के बैठने से कई दर्जन ट्रेंने प्रभावित हुई। कई को रद्द कर दिया गया तो कई के मार्ग बदल दिए गए। मथुरा ज.-जयपुर, जयपुर-इलाहाबाद, अजमेर-आगरा फोर्ट, अलवर-मथुरा ज., बांदीकुई-बरेली, बांदीकुई-ईदगाह, आगरा फोर्ट-जयपुर, निजामुद्दीन-उदयपुर रेल सेवाएं रद्द कर दी गई थी। रेलवे के सूत्रों की मानें तो इन रेलसेवाओं पर ट्रेक की जांच के बाद जल्द ही दोबारा संचालन शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed