फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jat protest in bharatpur

जाट आंदोलन: वार्ता शुरू, मान-मनौव्वल में जुटे अधिकारी

Fri, 23 Jun 2017 06:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 23 Jun 2017 06:53 PM IST
विज्ञापन
Jat protest in bharatpur
जाट आरक्षण - फोटो : अमर उजाला
भरतपुर में चल रहे जाट आंदोलन पर सरकार की ओर से बातचीत की पेशकश के बाद जाट आरक्षण संघर्ष समिति और सरकारी नुमाइंदों के बीच बातचीत शुरू हो गई है। यह पहले दौर की बातचीत है।
विज्ञापन


संघर्ष समिति के संरक्षक व कांग्रेस विधायक विश्वेन्द्र सिंह और उनकी टीम के साथ बात करने के लिए भरतपुर सम्भागीय आयुक्त सुबीर कुमार, जिला कलेक्टर एन.के. गुप्ता व अन्य अधिकारी मौजूद हैं। माना जा रहा है कि जाट आरक्षण को लेकर जाटों द्वारा की जा रही मांगों पर किसी तरह की सहमति बन सकती है। गौरतलब है कि राजस्थान में जाटों के आरक्षण को लेकर अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने बृहस्पतिवार को ही अपनी रिपोर्ट सीएम वसुंधरा राजे को सौंप दी है, उसके बाद भी जाटों का आंदोलन जारी है।
विज्ञापन


विश्वेंद्र सिंह का कहना है कि सरकार को यह बात लिखित रूप में स्पष्ट करनी होगी कि जो रिपोर्ट पेश की गई है, उस पर वह किस तरह का फैसला लेने जा रही है। सरकार के लिखित जवाब के बाद ही कुछ हो सकेगा। शुक्रवार को पूरे दिन भरतपुर व उसके आस पास के इलाके में आंदोलन जारी रहा। बसें व ट्रेंने भी रोकी गई, डायवर्ट की गई। कुछ जगहों पर आगजनी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर माना जा रहा है कि एक दिन पहले ही सौंपी गई अन्य पिछड़ा वर्ग की रिपोर्ट पर सरकार की कैबिनेट फैसला ले सकती है। इससे सीधे तौर पर रिपोर्ट में दी गई सिफारिशों को स्वीकार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed