{"_id":"5a5c729f4f1c1b84268b4839","slug":"jat-community-protest-against-the-murder-in-jodhpur-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी से कुचलकर युवक की हत्या, बेकाबू लोगों ने वाहन और दुकानों में लगाई आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी से कुचलकर युवक की हत्या, बेकाबू लोगों ने वाहन और दुकानों में लगाई आग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 15 Jan 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपसी रंजिश में एक युवक की हत्या के बाद स्थिति बेकाबू हो गई। आक्रोशित लोगों ने आगजनी की और पुलिस पर पथराव किया।
विज्ञापन
जोधपुर जिले के लोहावट थाना क्षेत्र के सामराऊ गांव में अवैध शराब की बिक्री को लेकर रंजिश के चलते एक युवक की गाड़ी से कुचलकर हत्या करने का मामला सामने आया था। जानकारी के अनुसार, बीती शाम को सामराऊ गांव में स्थित भेड़ निवासी हनुमानराम जाट की दलपत सिंह और अन्य लोगों ने गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी थी। इसके बाद जाट समाज के लोग मौके पर जमा हो गए और लोगों ने शव उठाने से इनकार करते हुए हंगामा किया। इस दौरान समाज के लोगों ने दो वाहनों के साथ ही एक शराब की दुकान में आग लगा दी। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन लोगों ने उनकी एक नहीं सुनी।
इस बीच आज दोपहर में यहां भीड़ फिर उग्र हो गई। उन्होंने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया और दुकानों के ताले तोड़ कर आग लगा दी। फिलहाल वहां स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। जोधपुर से आरएसी तथा आसपास इलाको से पुलिस जाप्ता भी मौके पर पहुंच गया है और स्थिति पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। समाज के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव के साथ मौके पर ही बैठे हैं।
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
मौके पर पड़ा शव
- फोटो : amar ujala
उधर, घटना की सूचना के बाद संसदीय सचिव भैराराम सियोल, कांग्रेस नेता दिव्या मदेरणा सहित जाट समाज के लोग भी मौके पर पहुंचे। समाज के लोगों का आरोप है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक वह शव नहीं उठाएंगे। फिलहाल मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस के आला अधिकारी लोगों से समझाईश कर रहे हैं, लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।