फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur police trying hard to catch the accused of owner killing

आॅनर किलिंग: पुलिस के दावों की पोल खुली, गिरफ्त से बाहर आरोपी

Tue, 23 May 2017 08:05 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 23 May 2017 08:05 AM IST
विज्ञापन
Jaipur police trying hard to catch the accused of owner killing
लव कपल— ममता व अमित का फाइल फोटो - फोटो : Vishnu Sharma

जयपुर के जगदम्बा विहार में 17 मई को हुए आॅनर किलिंग के मामले के आरोपी सास—ससुर व शूटर अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हालांकि पुलिस ने घटना वाले दिन ही दावा किया था कि एक—दो दिन में आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। लेकिन घटना के करीब एक सप्ताह बाद भी केवल एक आरोपी मुकेश ही पुलिस की पकड़ में आ सका है जबकि मुख्य आरोपी फरार है। इसी सबंध में जयपुर पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल सोमवार को वैशाली नगर थाना पहुंचे और केस के सबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन


वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न टीमें आरोपियों के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रहीं है। गौरतलब है कि 17 मई को जगदम्बा विहार निवासी अमित नायर की उसी के घर पर हत्या कर दी गई थी। हत्या उसके सास—सुसर जीवनराम व भगवती देवी की मौजूदगी में उनके साथ आए एक व्यक्ति ने की थी। इसके बाद तीनों आरोपी वहां से डीडवाना अपने बेटे मुकेश के पास गए थे और फिर वहां से फरार हो गए थे। पुलिस ने अमित नायर के साले मुकेश को डीडवाना से गिरफ्तार कर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed