फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jaipur police lodged fir against the family members of missing boy ayush garg

लापता आयुष के लिए सड़क पर धरना देने वाले वाले परिजनों के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज

Sun, 27 Aug 2017 11:12 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 27 Aug 2017 11:12 AM IST
विज्ञापन
jaipur police lodged fir against the family members of missing boy ayush garg
आयुष के परिजनों की हुई थी पुलिस से नोंक झोंक - फोटो : amar ujala
शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश में कार समेत बहे 22 वर्षीय सीए छात्र आयुष गर्ग के परिजनों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शनिवार को आयुष के परिजनों ने टोंक रोड व्यापार मंडल के साथ अत्यंत ही भीड़भाड़ वाली इस मुख्य रोड पर धरना दे दिया था।
विज्ञापन


धरना देने के चलते टोंक रोड पर वाहनों का लंबा जाम लग गया था जिससे इस रोड पर ट्रैफिक की व्यवस्था चरमरा गई थी। जानकारी के अनुसार अब बजाज नगर थाना पुलिस ने आयुष के परिजनों पर राजकार्य में बाधा का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


इधर,टोंक रोड और बरकत नगर व्यापार मंडल की ओर से प्रशासन को आज दोपहर 3 बजे तक का अल्टीमेटम दिया गया है। व्यापारियों ने कहा है कि यदि आज दोपहर तक आयुष की खोज नहीं कर ली जाती है तो फिर से टोंक रोड पर धरना दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्टर मौके पर मौजूद

jaipur police lodged fir against the family members of missing boy ayush garg
जयपुर सांसद रामचरण बोहरा ने भी किया था समझाइश का प्रयास - फोटो : amar ujala
आज जयपुर जिला कलेक्टर सिद्धार्थ महाजन भी सर्च टीम के साथ मौके पर मौजूद है और लगातार स्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं। गौरतलब है 100 लोगों की टीम इस सर्च आॅपरेशन में युद्धस्तर पर युवक की तलाशी अभियान चला रही है। इस आॅपरेशन को चलते हुए आज तीन दिन हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed