फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Fake ACB officer raided businessmans house crooks robbed of 23 lakh rupees

जयपुर: फर्जी एसीबी अधिकारी बन व्यापारी के घर में मारा छापा, 23 लाख रुपये लूटकर ले गए बदमाश

Sat, 27 Mar 2021 02:37 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, जयपुर Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 27 Mar 2021 02:37 PM IST
सार

राजस्थान के जयपुर से लूट का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की तरफ से जांच किए जाने के नाम पर फर्जी ऑफिसर बनकर कुछ लोगों ने एक व्यवसायी के घर में लाखों रुपये की लूट को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन
Jaipur Fake ACB officer raided businessmans house crooks robbed of 23 lakh rupees
फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर एक व्यापारी के घर से लूटे 23 लाख - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीड़ित परिवार ने बताया कि बदमाश जब घर में घुसे तब उन्होंने खुद को एसीबी का अधिकारी बताया था और छापा मारने लगे। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने व्यापारी के घर से 23 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया और फरार हो गए। इतना ही नहीं, जांच के नाम पर बदमाश अपने साथ दो हार्ड डिस्क भी ले गए। 

विज्ञापन

घर में अकेला था कारोबारी का बेटा 

जवाहर नगर पुलिस थाने के अनुसार यह वारदात शहर में सेक्टर सात में रहने वाले कारोबारी दीपक शर्मा के घर की है। जानकारी के अनुसार घटना के समय मकान मालिक दीपक शर्मा का बेटा विनीत घर पर अकेला था। पुलिस ने बताया कि तीन बदमाश फर्जी अधिकारी बनकर दीपक के घर पहुंचे और घर खंगालने लगे। इस दौरान उन्हें घर से 23 लाख रुपये मिले, जिसे लेकर बदमाश फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी गई मामले की जानकारी

बदमाशों के घर से जाने के बाद विनीत ने पिता को घटना से अवगत कराया, जिसके बाद स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। ऐसे में सूचना मिलते ही डीसीपी ईस्ट अभिजीत सिंह समेत क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस फिलहाल पीड़ित दीपक शर्मा और उनके बेटे से पूछताछ कर रही है। 

पूछताछ में पता चला कि विनीत एसीबी अधिकारी के नाम से डर गया और डर के चलते उसने बदमाशों को घर में रखे 23 लाख रुपये के बारे में बता दिया।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को पकड़ेगी पुलिस

विनीत ने पूछताछ के दौरान बताया कि बदमाशों के घर से जाने के बाद उसे इस रेड पर शक हुआ तो उसने पहले पिता को और फिर पुलिस को मामले की सूचना दी। इधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed