{"_id":"63162db513dd9e2bb364a74d","slug":"jaipur-dairy-saras-milk-price-hike-by-rs-2-a-liter","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: फिर महंगा हुआ सरस दूध, मंगलवार शाम से लागू होंगी नई दरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: फिर महंगा हुआ सरस दूध, मंगलवार शाम से लागू होंगी नई दरें
Mon, 05 Sep 2022 10:41 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 05 Sep 2022 10:41 PM IST
सार
राजस्थान में जयपुर डेयरी ने दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। मंगलवार शाम से यह नई दरें लागू हो जाएगी। डेयरी ने नौ महीने में तीसरी बार दाम बढ़ाए हैं।
विज्ञापन
महंगा हुआ सरस दूध
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दूध की उपलब्धता बरकरार रखने के लिए जयपुर डेयरी ने फिर से दुग्ध उत्पादकों को लुभाने का मन बना लिया है। जयपुर डेयरी ने दूध के दाम में दो रुपये की बढ़ोतरी कर इसके संकेत दे दिए हैं। क्योंकि डेयरी ने 75 दिन पहले जून महीने में दूध दो रुपये लीटर महंगा किया था। निजी डेयरियों से जयपुर डेयरी के दूध के दाम मिलते जुलते हैं, लेकिन अमूल डेयरी से जयपुर डेयरी का दूध एक रुपये लीटर महंगा है।
विज्ञापन
बता दें कि नई दर सरस ताजा दूध (टोण्ड दूध) एक लीटर 48 रुपये, आधा लीटर 24 रुपये, सरस स्मार्ट दूध प्रति लीटर 40 रुपये, आधा लीटर 20 रुपये, छह लीटर दूध 288 रुपये, सरस गोल्ड दूध 60 रुपये लीटर, आधा लीटर दूध 30 रुपये, छह लीटर दूध 360 रुपये, सरस स्टेंडर्ड 54 रुपये प्रति लीटर और 27 रुपये में आधा लीटर, गाय का दूध 50 रुपये प्रति लीटर और 25 रुपये में आधा लीटर व सरस लाइट दूध 400 एमएम 13 रुपये में उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
डेयरी ने इस बार तीसरी बार दूध के दाम बढ़ाए हैं। जून से पहले 10 मार्च को दो रुपये प्रति लीटर दूध महंगा हुआ था। इस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 21 मार्च को राज्य सरकार ने बजट 2022-23 के वित्त और विनियोग विधेयक पर चर्चा कर दूध की बढ़ी दरें वापस ले ली थी। लेकिन इसके बाद डेयरी ने दूध से बने उत्पाद जैसे कि पनीर, छाछ और श्रीखंड इत्यादि के दाम बढ़ा दिए थे।
विज्ञापन