फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jaggi vasudev reach jaipur with rally for rivers

राजस्थान में जल संरक्षण को लेकर हो रहा है अच्छा काम - जग्गी वासुदेव

Thu, 28 Sep 2017 12:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 28 Sep 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
jaggi vasudev reach jaipur with rally for rivers
फाइल फोटो।
नदियों को निर्मल और अविरल बनाने के लिए रैली फॉर रिवर्स अभियान चलाया जा रहा है। सदगुरु जग्गी वासुदेव इस अभियान को लेकर देशभर में जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस बीच रैली फॉर रिवर्स आज जयपुर पहुंची। जग्गी वासुदेव ने जयपुर पहुंचने पर आमेर का दौरा किया। उन्होंने यहां स्थित बावड़ी व अन्य जल संरक्षण स्थल भी देखे। इसके बाद जग्गी वासुदेव ने राजस्थान में चल रहे मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान की भी जानकारी ली। इसके बाद जग्गी वासुदेव मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मिले।

दिल्ली में होगा रैली का समापन

jaggi vasudev reach jaipur with rally for rivers
फाइल फोटो।
इस मौके पर जग्गी वासुदेव ने कहा कि राजस्थान में जल संरक्षण को लेकर जो काम हुआ है वह काफी अच्छा है। उन्होंने आशा जताई कि आने वाले 15 वर्षों में राजस्थान पानी को लेकर बेहतर स्थिति में होगा।

गौरतलब है कि न​दियों के संरक्षण के लिए ईशा फाउण्डेशन के संस्थापक जग्गी वासुदेव ने यह मुहिम प्रारंभ चार सितंबर को त्रिवेन्द्रम से प्रारंभ की थी। जिसके समापन दो अक्टूबर को दिल्ली में होगा। रैली फॉर रिवर्स 16 राज्यों में से निकली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed