फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   isis terror funding case-jaipur-s session court wrote letter of rogatory to a court of canada

ISIS फडिंग मामला-अदालत ने कनाडा के लिए जारी किया Letter of Rogatory

Mon, 11 Dec 2017 08:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 11 Dec 2017 08:13 PM IST
विज्ञापन
isis terror funding case-jaipur-s session court wrote letter of rogatory to a court of canada
डेमो इमेज
आईएसआईएस को फंडिंग करने के एक मामले में जयपुर शहर की एक अदालत ने कनाड़ा के लिए लेटर ऑफ रोगेटरी जारी किया है। 
विज्ञापन


गत वर्ष 16 नवंबर को राजस्थान एटीएस ने आईएसआईएस के लिए फंडिंग को लेकर सीकर से जमील अहमद को गिरफ्तार किया था। इससे पहले पांच फरवरी को मोहम्मद इकबाल उर्फ ट्रेवल हक को भी पकड़ा गया। इनके कनाड़ा में संपर्कों की भी जानकारी सामने आई है। इसके चलते एटीएस आरोपियों के कनाड़ा में संपर्कों की जांच करेगी। 

इन देशों के लिए जारी हो चुका हैं लेटर आॅफ रोगेटरी

isis terror funding case-jaipur-s session court wrote letter of rogatory to a court of canada
अदालत। - फोटो : amar ujala
एटीएस की ओर से इस संबंध में जयपुर शहर के सत्र न्यायालय में प्रार्थना पत्र पेश कर कहा गया कि आरोपी जमील अहमद और इकबाल से पूछताछ में पता चला है कि उन्होंने आईएसआईएस से जुड़े लोगों को विदेशों में धन भेजा है। ऐसे में विदेश में आरोपियों के संपर्कों के बारे में जांच की जानी है। इसलिए कनाड़ा के संबंधित अधिकारियों को लेटर ऑफ रोगेटरी जारी किया जाए। 

अदालत इससे पूर्व गत एक अप्रैल को लेबनान, तुर्की, बोस्नीया और यूएई देशों के लिए लेटर ऑफ रोगेटरी जारी कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed