फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   ironman challenge- this iit coaching professor completed ironman challenge in just 15 months

पता नहीं था क्या है Ironman Challenge, ठाना तो 15 माह में पूरा किया लक्ष्य

Tue, 19 Dec 2017 09:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 19 Dec 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
ironman challenge- this iit coaching professor completed ironman challenge in just 15 months
आयरनमैन मृगेश गुप्ता - फोटो : Amar Ujala
सबसे मुश्किल चुनौतियों में से एक आयरनमैन चैलेंज में इस बार एक ऐसे शख्स ने बाजी मारी है जिसे इस प्रतियोगिता के बारे में कुछ पता नहीं था और जब पता चला तो चैलेंज पूरा करने की ठान ली। इस बार आयरनमैन चैलेंज को पूरा किया है कोटा के रहने वाले युवक मृगेश गुप्ता ने।
विज्ञापन



कोटा के मृगेश ने पिछले दिनों चेन्नई में आयोजित ट्रायथेलॉन में आयरन मैन चैलेंज को पूरा किया है। इसमें उन्होंने 17 घंटे 10 मिनट में 3.9 किमी तैराकी, 180 किमी साइक्लिंग, 42 किमी दौड़ पूरी की है। ऐसा करने वाले मृगेश कोटा के पहले और राजस्थान के दूसरे एथलीट बन गए हैं। इससे पहले जयपुर के नरेन्द्र खर्रा आयरनमैन का चैलेंज पूरा कर चुके हैं। 
विज्ञापन


बड़ी बात यह कि 15 महीने पहले तक मृगेश को यह भी नहीं पता था कि आयरन मैन चैलेंज होता क्या है, यहां तक की प्रोफेशनल तैराकी भी नहीं आती थी। हल्का-फुल्का तैरना आता था। इन सबके बावजूद इरादा बनाया और जीत हासिल करने के लिए दिन-रात एक कर दिए। दैनिक दिनचर्या, शिक्षण के कार्य को यथावत रखते हुए ऐसी तैयारी की कि आयरन मैन का चैलेंज पूरा करके ही माने। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 

बच्चों को देते हैं आईआईटी की कोचिंग

ironman challenge- this iit coaching professor completed ironman challenge in just 15 months
चैलेंज पूरा करने के बाद कोटा लौटे मृगेश - फोटो : Amar Ujala
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट में आईआईटी-जेईई फिजिक्स के शिक्षक मृगेश इससे पहले 15 जनवरी 2016 को मुम्बई मैराथन दौड़ चुके हैं। काॅलेज में मार्शल आर्ट किक बाॅक्सिंग में ब्लैक बेल्ट रह चुके हैं। दिल्ली हाफ मैराथन व जयपुर में थार में रेस पूरी कर चुके हैं। गत 19 मार्च को जयपुर में हाॅफ आयरन मैन का चैलेंज भी पूरा कर चुके हैं।  


मृगेश ने बताया कि लम्बी तैराकी के लिए कोटा में बड़े स्वीमिंग पूल ही नहीं हैं। यहां चम्बल नदी में घड़ियाल व अन्य जीव होने से लम्बा तैरने में डर लगता है। ऐसे में तैरने के लिए मैं दिल्ली जाता था। वहां भट्टी माइन्स में जाकर दोस्त के साथ तैरता था और उसी दिन वापस कोटा आ जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed