{"_id":"636628ad86152b2bc9353e1e","slug":"inflation-hit-in-rajasthan-saras-dairy-hikes-gold-milk-prices-by-rs-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: महंगाई की मार, सरस डेयरी ने गोल्ड दूध की कीमतों में किया दो रुपये का इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: महंगाई की मार, सरस डेयरी ने गोल्ड दूध की कीमतों में किया दो रुपये का इजाफा
Sat, 05 Nov 2022 02:41 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 05 Nov 2022 02:41 PM IST
सार
राजस्थान में जयपुर डेयरी ने सावे शुरू होते ही लोगों को महंगाई का झटका दिया है। डेयरी प्रशासन ने बड़ा फैसला करते हुए दूध के दाम में इजाफा किया। ये कीमत केवल एक ही ब्रांड गोल्ड पर बढ़ाए गए हैं, जबकि टोण्ड, स्टेण्डर्ड और डबल टोण्ड की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है।
विज्ञापन
दूध की कीमतों में इजाफा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में शादियों के सीजन में सरस डेयरी ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी है। सरस गोल्ड दूध दो रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। नई दरें आज शनिवार शाम से लागू हो जाएंगी। डेयरी ने बढ़ोतरी का कारण पशुओं में लंपी बीमारी को बताया है।
विज्ञापन
डेयरी अधिकारियों के अनुसार, सरस गोल्ड अब एक लीटर पैकेट 62 रुपये, आधा लीटर 31 रुपये और छह लीटर का पैकेट 372 रुपये में मिलेगा। यह दाम जयपुर, दौसा और ग्रामीण में लागू होंगे। 135 दिनों में तीसरी बार बढ़े हैं। ऐसे यह छह रुपये तक महंगा हो गया है। हाल ही में आरसीडीएफ ने गुपचुप तरीके से सरस घी के दाम 30 रुपये लीटर बढ़ा दिए थे।
विज्ञापन
दाम बढ़ाने के वजह लंपी बीमारी...
डेयरी अधिकारियों के मुताबिक, दाम बढ़ाने की प्रमुख वजह पशुओं में लंपी बीमारी है। गोल्ड दूध में फैट की ज्याद जरूरत रहती है। ऐसे में दूध की आपूर्ति प्रभावित न हो, इसलिए दूध के दामों में बढ़ोतरी की गई है। जयपुर सरस डेयरी के एमडी चांदमल वर्मा ने आदेश जारी कर यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर...
दूध के दामों में बढ़ोतरी से उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा भार पड़ेगा। शादियों की सीजन की वजह से दूध महंगा होने से लोगों को झटका लगा है। हालांकि, इस बार डेयरी ने केवल एक ब्रांड सरस गोल्ड दूध के दाम बढ़ाए हैं। बाकि में कोई बदलाव नहीं किया है। यह राहत की बात है।