फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   indian railways green corridor to be set in barmer on two routes

ग्रीन कॉरिडोर के रूप में विकसित किए गए प्रदेश के ये दो रेलमार्ग

Wed, 29 Mar 2017 07:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 29 Mar 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
indian railways green corridor to be set in barmer on two routes
भारतीय रेलवे - फोटो : youtube
भारतीय रेल द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे कई कार्यों के तहत उत्तर पश्चिम रेलवे पर भी पर्यावरण संरक्षण तथा हरित पर्यावरण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। ऐसे में भारतीय रेल के प्रत्येक जोन में कम से कम एक रेलमार्ग को 'ग्रीन कोरिडोर' के रूप में विकसित किए जाने का प्रस्ताव है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के बाड़मेर-मुनाबाव तथा पीपाड़ रोड-बिलाड़ा रेलमार्ग को ‘ग्रीन कोरीडोर’ के रूप में विकसित किया गया है।
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि ‘ग्रीन कॉरिडोर’ के अन्तर्गत बाड़मेर-मुनाबाव (119 किलोमीटर), पीपाड़ रोड-बिलाड़ा (41 किलोमीटर) पर संचालित सभी रेलसेवाओं में बायो-टाॅयलेट की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है तथा यह सुनिश्चित किया जा रहा कि इन दोनों रेलमार्गों के ट्रैक पर ह्यूमन वेस्ट न के बराबर हो। 
विज्ञापन


इस तरह भारतीय रेल के ग्रीन कॉरिडोर में आने वाले बाड़मेर-मुनाबाव तथा पीपाड रोड-बिलाड रेलमार्ग क्रमश: चौथे एवं पांचवे रेलमार्ग है, इससे पूर्व दक्षिण रेलवे के रामेश्वरम-मन्नामदुरैई, पश्चिम रेलवे के ओखा-कानालास तथा पोरबंदर-वानसजालिया रेलमार्ग को ग्रीन कॉरिडोर के रूप में विकसित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed