{"_id":"58f193294f1c1bbb4ccf5b09","slug":"in-rca-election-many-district-cricket-association-register-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तियों से बढ़ेगी मोदी की मुश्किल, चुनाव भी खटाई में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तियों से बढ़ेगी मोदी की मुश्किल, चुनाव भी खटाई में
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 15 Apr 2017 08:57 AM IST
विज्ञापन
रुचिर मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान क्रिकेट संघ के प्रस्तावित चुनाव को लेकर इन दिनों चुनाव प्रक्रिया चल रही है। जिसमें शुक्रवार तक प्रदेश के विभिन्न जिला क्रिकेट संघ जारी वोटर लिस्ट को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज करा चुके है। आरसीए से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के 12 जिलों से 13 आपत्तियां आयी है। अब इन आपत्तियों पर सुनवाई शनिवार को होगी। विशेष बात यह है कि आरसीए अध्यक्ष पद की दौड़ में अभी तक एक मात्र उम्मीदवार रुचिर मोदी के अलवर जिला क्रिकेट संघ का अध्यक्ष बनने पर ही आपत्ति आयी है।
विज्ञापन
अलवर से आपत्ति पवन शर्मा ने दर्ज कराई है। शर्मा के अनुसार रुचिर नियमों को ताक पर रखकर अलवर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बने है। वहीं बारां, डूंगरपुर, सवाई माधोपुर, हनुमानगढ़, सिरोही, भरतपुर, जोधुपर व अजमेर से भी आपत्तियां आई है। आरसीए के चुनाव अधिकारी ए के पांडे व लोकपाल ज्ञानसुधा मिश्रा सुनवाई करेंगे। गौरतलब है कि आरसीए के अध्यक्ष ललित मोदी के बेटे रुचिर मोदी अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र दावेदार दिख रहे है। हालांकि ललित मोदी का कहना था कि वे चाहते है कि उनका बेटा रुचिर आरसीए का चुनाव हार जाए। लेकिन ललित मोदी को जानने वाले कहते है कि ललित मोदी का निशाना बेटे के माध्यम से बीसीसीआई में वापस अपनी पैठ बनाना है।
विज्ञापन