{"_id":"59659bb24f1c1b00278b48c8","slug":"in-a-road-accident-near-alwar-more-than-one-dozen-children-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी, आधा दर्जन बच्चे गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी, आधा दर्जन बच्चे गंभीर घायल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त स्कूल वैन
निजी स्कूलों के वाहन परिवहन विभाग के नियमों की अनदेखी के साथ सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इसी का नतीजा है कि आए दिन बच्चों से भरे वाहनों दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरें आती रहती हैं।
विज्ञापन
ऐसी ही एक दुर्घटना आज सुबह अलवर के बहरोड़ में हुई। जब राधाकृष्णन स्कूल की वैन एक अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में पलट गई। इससे वैन में सवार आधा दर्जन बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना और बच्चों को बमुश्किल वैन से बाहर निकाला। इसके बाद बच्चों को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पूर्व भी अलवर के किशनगढ़बास में एक निजी स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जिसमें कई बच्चों को चोट आई थीं। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।