{"_id":"6112a67c8ebc3ef3eb794df7","slug":"ias-couple-parted-family-court-seal-on-tina-dabi-and-athar-aamirs-divorce","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस दंपती जुदा: टीना डाबी और अतहर आमिर के तलाक पर कोर्ट की मुहर, 2018 में चर्चित रही थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएएस दंपती जुदा: टीना डाबी और अतहर आमिर के तलाक पर कोर्ट की मुहर, 2018 में चर्चित रही थी शादी
Tue, 10 Aug 2021 09:47 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 10 Aug 2021 09:47 PM IST
सार
संघ लोकसेवा आयोग की 2015 की परीक्षा की टॉपर रहीं टीना डाबी और दूसरे नंबर पर रहे अतहर आमिर के तलाक को जयपुर के परिवार न्यायालय ने मंजूरी दे दी। दोनों ने करीब नौ माह पहले तलाक की अर्जी दी थी।
विज्ञापन
टीना डाबी और अतहर आमिर : टूट गया रिश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईएएस टीना डाबी और आईएएस अतहर आमिर के तलाक को मंजूरी मिल गई है। 2015 में दोनों ने संघ लोकसेवा आयोग यूपीएससी परीक्षा पास की थी। टीना डाबी ने टॉप किया था और अतहर दूसरे नंबर पर रहे थे। मंगलवार को जब फैमिली कोर्ट ने तलाक पर फैसला सुनाया तब दोनों मौजूद थे। दोनों ने आपसी सहमति से तलाक दिया है।
विज्ञापन
टीना का परिवार जयपुर का रहने वाला, अतहर का कश्मीरी
मार्च 2018 में दोनों ने शादी की थी। दो होनहार आईएएस अधिकारियों की यह शादी काफी चर्चित चर्चा में रही थी। अतहर कश्मीरी हैं।
मसूरी में बढ़ी थी नजदीकियां
मसूरी में आईएएस की ट्रेनिंग के दौरान टीना और अतहर एक-दूसरे के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। इसके बाद उन्होंने शादी का फैसला किया था। दोनों राजस्थान कैडर के अफसर हैं। फिलहाल टीना जयपुर में राजस्थान सरकार के वित्त विभाग में संयुक्त सचिव हैं तो अतहर आमिर अपने गृह राज्य जम्मू कश्मीर में प्रतिनियुक्ति पर सेवारत हैं।
विज्ञापन
टीना ने सरनेम में जोड़ा था खान, हाल ही में हटाया
शादी के बाद टीना डाबी ने अपने सरनेम के आगे खान लगा लिया था। तलाक की अर्जी से कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट में अपने नाम से खान सरनेम हटा दिया था। इसके अतहर ने भी टीना को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था। टीना के पिता जसवंत डाबी और मां हिमानी इंजीनियर हैं। टीना डाबी का परिवार जयपुर का है, हालांकि उनका जन्म भोपाल में हुआ था। जब वह सातवीं कक्षा में पढ़ती थीं, तब उनका पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया था।
विज्ञापन