{"_id":"598059764f1c1b1d398b4848","slug":"hundreds-of-donkeys-entered-into-udaipur-collectorate-premises-with-their-owners","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट में अचानक घुसे 200 से अधिक गधे, सभी सकते में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट में अचानक घुसे 200 से अधिक गधे, सभी सकते में
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 01 Aug 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
उदयपुर कलेक्ट्रेट के बाहर बड़ी संख्या में जमा हुए गधे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज तक आपने सरकार और प्रशासन के खिलाफ इंसानों को तरह-तरह से प्रदर्शन करते हुए देखा होगा, लेकिन एक अजीबो-गरीब प्रदर्शन में 200 से अधिक गधों को कलक्ट्रेट परिसर में घुसा दिया गया और उनके साथ प्रदर्शन किया गया।
राजस्थान के उदयपुर जिले में कलेक्ट्रेट परिसर में एेसी घटना देखने को मिली जिसे लोग आसानी से भुला नहीं पाएंगे। यहां अचानक से 200 से अधिक गधों ने जब एकसाथ दस्तक दे डाली और दी तो प्रशासन सकते में आ गया।
कलेक्ट्री परिसर में चारों तरफ गधे ही गधे नजर आ रहे थे और वहां मौजूद कर्मचारियों के पास मूकदर्शक बनकर खड़े रहने के अलावा और कोई चारा नहीं था। आखिरकार जब जिला कलेक्टर को पता चला तो उन्होनें पुलिस बल बुला लिया और गधों को तुरंत कलेक्ट्रेट परिसर बाहर निकालने के आदेश दिए।
विज्ञापन
सभी गधों को परिसर से बाहर निकालने के लिए डंडों को फटकारने में पुलिस भी हांफ गई। काफी मशक्कत के बाद गधों को परिसर से बाहर निकाला गया।

जानिए क्यों और कहां से आए इतने सारे गधे
अपने अपने गधों के साथ पहुंची ओढ़ जाति की महिलाएं
- फोटो : amar ujala
कलेक्ट्रेट में इतनी बड़ी संख्या में गधों की मौजूदगी अचानक से सबके लिए कौतूहल का विषय बना गया और हर कोई बस यही पूछता रहा कि आखिर यह गधे कलेक्ट्रेट परिसर में आए कहां से।
दरअसल मामला यह था कि मलबा और मिट्टी ढोने वाले ओड़ समाज की महिलाओं ने गधों के साथ कलेक्ट्री में प्रदर्शन किया। उनकी पीड़ा थी कि विभिन्न स्थानों से गधों पर मलबा ढोकर लाने के बाद उनके लिए प्रशासन ट्रैंचिंग ग्राउंड उपलब्ध नहीं करवा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन को इस मसले पर अपनी पीड़ा बताई।
इन दिनों उदयपुर नगर निगम द्वारा इन लोगों को शहर में कहीं पर भी मलबा नहीं डालने दिया जा रहा है। इस वजह से मल्लातलाई इलाके की ओढ़ जाति की महिलाएं अपने-अपने गधों के साथ कलक्ट्रेट पहुंच गईं।
इस दौरान करीब आधे घंटे से भी अधिक समय तक इन आक्रोशित महिलाओं ने प्रदर्शन किया। प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। इन महिलाओं ने मांग की है कि जल्द नगर निगम द्वारा इन्हें एक स्थान मुहैया कराया जाए जहां पर ये मलबा डाल सकें।