फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   horses will not participate in pushkar fair this year

पुष्कर पशु मेले में इस बार नहीं आएंगे घोड़े, जानिए वजह

Tue, 17 Oct 2017 06:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 17 Oct 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
horses will not participate in pushkar fair this year
पुष्कर
विश्व प्रसिद्ध पुष्कर पशु मेले में इस बार घोड़ों के करतब देखने को नहीं मिलेंगे। इनकी बिक्री और प्रदर्शन भी नहीं होगा।  
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाला यह मेला 23 अक्टूबर से चार नवंबर तक राजस्थान के पुष्कर में आयोजित होता है। इस मेले में जहां स्थानीय पशुपालक पशुओं की खरीद—फरोख्त करते है वहीं देशी-विदेशी पर्यटक भी यहां मेले के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को देखने के लिए पहुंचते हैं। 

मेले का मुख्य आकर्षण पशुओं के करतब, पशुओं की साज-सज्जा और सांस्कृतिक कार्यक्रम होता है। इस बार इनमें पशुओं के करतब देखने को नहीं मिलेंगे। दरअसल, राजस्थान के पशुपालन विभाग ने एक आदेश जारी कर अश्व वंश जिसमें घोड़े, खच्चर, टट्टू शामिल हैं, के अजमेर जिले  से बाहर ले जाने अथवा बाहर से जिले में लाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। 
विज्ञापन

इस कारण से लगाया है प्रतिबंध

horses will not participate in pushkar fair this year
अश्व
पशुपालन विभाग ने यह प्रतिबंध घोड़ों में फैल रही एक गंभीर बीमारी के चलते लगाया है। दरअसल, इन दिनों घोड़ों में गलेण्डर्स नामक बीमारी फैली हुई है। यह संक्रामक रोग है और घोड़ों की सुरक्षा के लिहाज से यह रोक लगाई गई है। 

जानकारों का कहना है कि इस रोक से यहां पशुओं की खरीद-फरोख्त भी प्रभावित होगी। इस मेले में उष्ट्र के बाद घोड़े की सबसे ज्यादा खरीद—फरोख्त होती है। देश भर से अश्व प्रेमी और व्यापारी यहां आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed