फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   hanging bridge of kota will be commence for traffic in first week of july

हैंगिंग ब्रिज तैयार, अंतिम लोड टेस्ट पूरा, बस अगले महीने का इंतजार

Sat, 03 Jun 2017 12:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 03 Jun 2017 12:14 PM IST
विज्ञापन
hanging bridge of kota will be commence for traffic in first week of july
कोटा के हैंगिंग ब्रिज का शानदार नजारा - फोटो : amar ujala
कोटा में चंबल नदी पर बनकर तैयार हैंगिंग ब्रिज का अंतिम लोड टेस्ट पूरा हो गया है। कोरिया की एस्क्यू इंजीनियरिंग कंपनी ने 30-30 टन के छह ट्रकों को चलाकर लोड टेस्ट किया। लोड टेस्ट का आंकलन ब्रिज पर लगाए गए सेंसर से किया गया। 
विज्ञापन


सेंसर की रिकाॅर्डिंग लेकर कोरियाई टीम अपने देश जाएगी। पूरे आंकलन के बाद दस दिन में हुंडई कंपनी को रिपोर्ट दी जाएगी। ब्रिज को कंपलीट होने का नोटिस हुंडई जारी करेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि जुलाई के पहले सप्ताह में इस पर ट्रैफिक शुरू हो जाएगा। हुंडई और एनएचएआई अधिकारियों के मुताबिक अंतिम परीक्षण पूरा कर लिया गया है। थर्ड पार्टी परीक्षण के लिए कोरिया की एस्क्यू इंजीनियरिंग के इंजीनियर आए थे। देश में इस तरह किसी ब्रिज का पहली बार लोड टेस्ट किया गया है।
विज्ञापन


यह परीक्षण इसका उपयोग व सुरक्षा को देखते हुए किया गया है। 30-30 टन के छह ट्रकों को एक साथ सभी तरफ से चलाकर देखा गया है। ब्रिज पर नॉइज बैरीयर का काम, हैल्थ सिस्टम, रोड साइड के काम के साथ ही बाकी फिनिशिंग काम बाकी है। इसका लोकार्पण किससे करवाया जाएगा। इसका फैसला मंत्रालय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed